श्रीमद्भागवत गीता के श्लोकों से गूंजेगा कुरुक्षेत्र, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया ‘गीता महोत्सव’ का शुभारंभ
श्रीमद्भागवत गीता के श्लोकों से गूंजेगा कुरुक्षेत्र, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया ‘गीता महोत्सव’ का शुभारंभ
Share:

चंडीगढ़: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हरियाणा के दो दिवसीय दौरे पर पहुंची हैं। वह मंगलवार और बुधवार (29 और 30 नवंबर) को राज्य के लिए कई योजनाओं का शुभारम्भ करेंगी। इसी सिलसिले में महामहिम मुर्मू कुरुक्षेत्र पहुँचीं, जहाँ उन्होंने ‘गीता महोत्सव’ का औपचारिक शुभारंभ किया और ब्रह्म सरोवर पहुँच कर यज्ञ में आहुति भी दी। कुरुक्षेत्र में ‘गीता महोत्सव’ को लेकर भव्य तैयारियाँ की गईं हैं। इसके अंतर्गत वह पूरा इलाका श्रीमद्भागवत गीता के श्लोकों से गूँजेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महामहिम मुर्मू के कुरुक्षेत्र पहुँचने पर गवर्नर बंडारू दत्तात्रेय, सीएम मनोहर लाल खट्टर ने उन्हें रिसीव किया। इस कार्यक्रम के बाद उन्होंने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी का दौरा किया। वहाँ उन्होंने यूनिवर्सिटी के श्रीमद्भगवद्गीता सदन में ‘अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार’ में हिस्सा लेंगी। इसके साथ ही, वह सूबे को 3 बड़ी योजनाओं की सौगात देंगी। इसमें, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य परीक्षण योजना की शुरुआत करने के साथ ही हरियाणा के 6 जिलों में रोडवेज की बसों में ई-टिकटिंग प्रणाली की शुरुआत राष्ट्रपति मुर्मू के करकमलों द्वारा की जाएगी। इसके साथ ही, राष्ट्रपति, सिरसा जिले को मेडिकल कालेज की सौगात देंगी। इसकी आधारशीला कुरुक्षेत्र से ही रखी जाएगी।

राष्ट्रपति मुर्मू, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सर्वेक्षण योजना की भी शुरुआत करेंगी। इस योजना के अंतर्गत राज्य के लोगों का हेल्थ चेकअप किया जाएगा। इस योजना के प्रथम चरण में अंत्योदय परिवारों को शामिल किया गया है। राष्ट्रपति सिरसा जिले में 21 एकड़ भूमि पर बनने वाले चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल का भी शिलान्यास करेंगी। ‘गीता महोत्सव (गीता जयंती)’ पर हरियाणा का पंचकुला जिला पूरी तरह से गीतामय दिखाई देगा। इसके लिए, प्रत्येक चौक पर डिजिटल स्क्रीन की व्यवस्था की गई है। इस स्क्रीन पर गीता के श्लोक दिखाई देंगे।

NSA डोभाल ने बताया- क्या है जिहाद और क्या कहती है कुरान ?

पारसी नहीं, मुस्लिम है आफताब पूनावाला, इसी समुदाय से थे मोहम्मद अली जिन्ना

'अब 'अब्दुल' भाजपा के यहाँ पोछा लगाएगा..', मुस्लिमों के लिए ऐसा क्यों बोले आज़म खान ?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -