Kumkum Bhagya : रेहा से बगावत कर रणबीर को दिल दे बैठी माया
Kumkum Bhagya : रेहा से बगावत कर रणबीर को दिल दे बैठी माया
Share:

टीवी का जाना माना सीरियल कुमकुम भाग्य  में माया रणबीर  और प्राची  के गले की फांस बन गई है जो इन दोनों को मिलने से रोक रही है। इसके साथ ही यही वजह है कि, किसी भी तरह से रणबीर माया की पोल खोलना चाहता है। वह बात अलग है कि, हर बार उसका प्लॉन फेल हो जाता है। वैसे यहां यदि बात की जाए अब तक की कहानी की तो बीते एपिसोड में आपने देखा कि, माया के पिता की धमकी के बाद विक्रम को अपनी गलती का एहसास होता है। इसके साथ ही विक्रम को समझ आ जाता है कि, उसने रणबीर  का रिश्ता गलत घर में कर दिया है।

ऐसे में अभि उसको बताता है कि, दूसरे पावर फुल नेता के जरिए माया के पिता को सबक सिखाया जा सकता है। वहीं जिसके बाद विक्रम और अभि उस नेता के बास जाने का मन बनाते हैं। ताकि, रणबीर  और माया की सगाई को रोका जा सके। इसके साथ ही दूसरी तरफ रणबीर को भी इस बात का अंदाजा हो जाता है कि, वह अपने ही जाल में खुद फंस गया है।वहीं  माया का तो वह कुछ भी नहीं बिगाड़ सका। रणबीर प्राची  से वादा करता है कि, वह जल्द ही इस मुसीबत का कोई न कोई हल निकाल ही लेगा।

रणबीर  की बातों से परेशान होकर प्राची  ये बात अपने परिवार में बता देती है। प्राची को लगता है कि, बिना ठोस प्लॉनिंग के माया को फंसाना मुश्किल है। वहीं आलिया रेहा को समझाती है कि, वह माया से सगाई तोड़ने की बात करे। वह बात अलग है कि, माया रेहा की बात अनसुनी कर देती है। जिसकी वजह से आने वाले एपिसोड में हंगामा मचने वाला है। आज के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि, रणबीर  माया को फंसाने के लिए प्यार का ड्रामा करेगा। इसके साथ ही वह माया को बता देगा कि, उसको इस शादी से कितनी खुशी मिल रही है। जिसके बाद वह माया को गले लगा लेगा। रणबीर  की ये हरकत देखकर माया हैरान रह जाएगी। जिसके बाद रेहा फिर माया से सगाई तोड़ने की बात करेगी। वह बात अलग है कि, माया सगाई तोड़ने से साफ इनकार कर देगी। माया की ये बात सुनकर रेहा उसको जोरदार तमाचा जड़ देगी। इसके साथ ही रेहा के इस कदम से साफ है कि, आने वाले एपिसोड में जबरदस्त हाई वोल्टेज ड्रामा होने वाला है।

सलमान ने की गौतम गुलाटी की जमकर तारीफ़, दिया यह तोहफा

शहनाज गिल पर भड़के गौतम गुलाटी, कही ऐसी बात

सिद्धार्थ शुक्ला ने फैंस को दी यह ख़ास सलाह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -