कुमकुम भाग्य की ये मशहूर एक्ट्रेस को मिला बिग बॉस 15 का ऑफर
कुमकुम भाग्य की ये मशहूर एक्ट्रेस को मिला बिग बॉस 15 का ऑफर
Share:

देश के सबसे बड़े चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 15 का शीघ्र ही आगाज होने वाला है। शो में आने वाले प्रतियोगियों को लेकर चर्चा तेज है। टेलीविज़न के कई नामी स्टार्स के नाम सामने आ रहे हैं। अब टेलीविज़न अभिनेत्री रेहाना मल्होत्रा को अप्रोच किए जाने की खबर है। कुमकुम भाग्य में आलिया की भूमिका निभा रहीं रेहाना को सलमान खान के शो का ऑफर प्राप्त होने की खबर सामने आ रही है।

हालांकि अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। रेहाना मल्होत्रा टेलीविज़न अभिनेत्री निया शर्मा की बेस्ट फ्रेंड हैं। दोनों साथ में शानदार बॉन्ड साझा करते है। निया और रेहाना तब सुर्ख़ियों में आई थीं जब दोनों का लिपलॉक वीडियो सामने आया था। होली के एक कार्यक्रम में दोनों ने किस किया था। जिसपर बहुत हंगामा हुआ था।

बता दे कि रेहाना कई लोकप्रिय शोज का हिस्सा रही हैं। वे दिल बोले ओबेरॉय, मनमोहिनी जैसे बड़े शोज में नजर आई हैं। रेहाना के अतिरिक्त विशाल कोटियान के भी सलमान खान के शो का भाग बनने की खबर है। अभिनेता ने सीरियल विघ्नहर्ता गणेश में पारस छाबड़ा को रिप्लेस किया था। शो में विशाल ने रावण का किरदार प्ले किया था। अब दो वर्ष पश्चात् निर्माताओं ने विशाल को अप्रोच किया है। विशाल को उनके बीरबल के किरदार के लिए जाना जाता है। शो हर मुश्किल का हल बीरबल तथा अकबर का बाल बीरबल में विशाल ने बीरबल का किरदार प्ले किया था। 

मौनी रॉय की कातिलाना अदाओं के दीवाने हुए फैंस, वायरल हुई तस्वीरों ने लगाई आग

सामने आया 'रसोड़े में कौन था' का सेकंड वर्जन, वीडियो देख यूजर्स हुए लोटपोट

टीवी की 'अनुपमा' ने शेयर किया अनोखा वीडियो, देखकर इम्प्रेस हुए फैंस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -