कुमकुम भाग्य की इस मशहूर अभिनेत्री ने खरीदी लग्जरी कार, निया शर्मा के साथ शेयर की ख़ुशी
कुमकुम भाग्य की इस मशहूर अभिनेत्री ने खरीदी लग्जरी कार, निया शर्मा के साथ शेयर की ख़ुशी
Share:

टीवी के मशहूर सीरियल कुमकुम भाग्य की अभिनेत्री रेहना पंडित इन दिनों बहुत खुश हैं। एक ओर जहां शो में उनकी भूमिका को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। वे अपना नकारात्मक किरदार एंजॉय कर रही हैं तो दूसरी ओर निजी जिंदगी में भी आगे बढ़ रही हैं। हाला ही में अभिनेत्री ने एक नई कार खरीदी है, जिसके पश्चात् उनकी कूल तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shalin Bhanot (@shalinbhanot)

वही कार खरीदने की खुशी रेहना ने अपने नजदीकी मित्रों के साथ शेयर कीं। निया शर्मा, शलिन भनोट, राहुल सुधीर तथा अमरिन चक्कीवाला के साथ उन्होंने इस अवसर को सेलिब्रेट किया। तस्वीरें क्लिक करवाईं तथा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया। शालिन भनोट ने कार के साथ पोज देते हुए रेहना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया। साथ ही लिखा-  एक और किलर एंट्री, रेहना ने नई कार खरीदी। खूबसूरत को एक और खूबसूरत चीज मिली, हमें गर्व है। वीडियो में नजर आ रहा है कि सारे फ्रेंड्स मिलकर कार के सामने कई प्रकार के पोज क्लिक करा रहे हैं।

आपको बता दें कि रेहना और निया काफी वक़्त फ्रेंड हैं। जमाई राजा के दिनों में वे पहली बार मिले थे। उसके पश्चात् दोनों की मित्रता बहुत आगे बढ़ी। दोनों अक्सर साथ देखे जाते हैं, छोटी-बड़ी खुशियों को साथ मिलकर सेलिब्रेट करते हैं। रेहना ने स्टील ग्रे कलर की मिनी कूपर खरीदी है। रेहना टेलीविज़न पर अपने नकारात्मक रोल की वजह से लोकप्रिय हैं। वह टेलीविज़न जगत का बीते 6 वर्ष से हिस्सा हैं। उन्होंने जमाई राजा, इश्कबाज तथा कुमकुम भाग्य जैसे सीरियल्स किए हैं। फिलहाल वे कुमकुम भाग्य में काम कर रही हैं। 

हिना खान ने फैंस को जबरदस्त अंदाज में दी रमजान की मुबारकबाद, तस्वीरें देख दीवाने हुए फैंस

अब इस रियलिटी शो में अपने जलवे बिखेरेगी नोरा फतेही, मचेगा जबरदस्त धमाल

इंडियन आइडल के सेट पर पहुंचे बाबा रामदेव, मचाया भारी हंगामा, जानिए क्या है बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -