टीवी के इस मशहूर अभिनेता के घर आया नन्हा मेहमान
टीवी के इस मशहूर अभिनेता के घर आया नन्हा मेहमान
Share:

टीवी की चर्चित जोड़ी अंकित मोहन (Ankit Mohan) और रुचि सवर्ण (Ruchi Savarn) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। जी दरअसल अंकित मोहन और रुचि सवर्ण माता-पिता बन गए हैं। हाल ही में मिली जानकारी के तहत रुचि सवर्ण ने बीते कल 8 दिसंबर को एक बेटे को जन्म दिया है। इस बारे में जानकारी अंकित मोहन ने अपने सोशल मीडिया पर दी है। इस खबर के सामने आने के बाद सभी लोग उन्हें बधाई दे रहें हैं। आप सभी ने अंकित मोहन को 'कुमकुम भाग्य', 'नागिन 3', 'महाभारत' जैसे कई हिट शो में देखा होगा।

आपको बता दें कि उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी लविंग वाइफ के साथ फोटो शेयर किया है, जिस पर फैंस सहित टीवी सितारे उन्हें पेरेंट्स बनने पर बधाई दे रहे हैं। आप देख सकते हैं अंकित मोहन ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है, "हमें बिना शर्त प्यार और आशीर्वाद भेजने के लिए सभी को बहुत धन्यवाद। परिवार में एक और सदस्य के लिए आप सभी से प्यार मिल रहा है।।।लव लव लव।" आपको हम यह भी बता दें कि, अंकित मोहन और रुचि सवर्ण ने अपने सोशल मीडिया पर अपने पेरेंट्स बनने की खबर शेयर की थी।

बीते दिनों रूचि सवर्ण ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई तस्वीर शेयर की थी। वैसे अंकित मोहन पैरेंट्स बनने के लिए पहले से भी काफी उत्साहित थे। अगर हम शादी के बारे में बात करें तो रुचि सवर्ण और अंकित मोहन ने साल 2015 में शादी की थी। अब दोनों ने शादी के छह सालों के बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। बीते सप्ताह ही इन्होंने अपनी शादी की छठी सालगिरह मनाई थी। फिलहाल दोनों को टीवी इंडस्ट्री और फैंस की ओर से बधाइयां मिल रही हैं। आपको हम यह भी बता दें कि, रुचि सवर्ण और अंकित मोहन दोनों ही पेशे से एक एक्टर हैं। आप सभी ने अंकित मोहन और रुचि दोनों को ज़ी टीवी का पॉपुलर सीरियल 'कुमकुम भाग्य' में भी देखा होगा। इसके अलावा दोनों अलग-अलग कई शोज में दिख चुके हैं।

'तलाक हो गया तो औरत को मर जाना चाहिए?' जानिए आखिर क्यों काम्या पंजाबी ने कही ये बात?

आदित्य संग मुंबई की सड़कों पर साइकिल दौड़ाती नजर आईं निया शर्मा

बड़ी खबर: राम कपूर ने अलीबाग में ख़रीदा एक और घर, कही ये बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -