Kumkum Bhagya : माया को फंसाने के चक्कर में रणबीर और प्राची का बिगड़ेगा खेल
Kumkum Bhagya : माया को फंसाने के चक्कर में रणबीर और प्राची का बिगड़ेगा खेल
Share:

टीवी का जाना माना शो सीरियल कुमकुम भाग्य  की कहानी दिन ब दिन और भी दिलचस्प होती चली जा रही है। इसके साथ ही जहां एक तरफ माया और रेहा रणबीर  और प्राची  को अलग करने में लगी हुई हैं तो वहीं दूसरी तरफ ये दोनों अपने प्यार में ही मगन चल रहे हैं। यहां यदि बात की जाए अब तक की कहानी की तो अब तक की कहानी में आपने देखा है कि, रणबीर की मदद करने के लिए सरिता प्राची को एक आइडिया देती है। इसके साथ ही वह बताती है कि, रणबीर  को शादी के लिए हां बोल देनी चाहिए जिससे , माया अपने आप ही सारी सच्चाई को उगल दे।

प्राची जा कर रणबीर को इस प्लॉन के बारे में बताती है। वह रणबीर  से कहती है कि, जैसे ही माया सब बोलेगी उसको रिकॉर्ड कर लिया जाएगा। जिससे , आगे चल कर उसकी पोल खोली जा सके। यही वजह है कि, रणबीर माया को लाइब्रेरी लेकर जाता है। वह माया को यकीन दिलाने की कोशिश करता है कि, रणबीर  को उससे प्यार हो गया है। इसके साथ ही वह बात अलग है कि रणबीर  की ये बात सुनकर माया डर के मारे भाग जाती है। वहीं गुस्से में रणबीर लाइब्रेरी का दरवाजा जोर से मार देता है जिसकी वजह है गेट बंद हो जाते हैं। ऐसे में प्राची  रणबीर अंदर ही फंस जाते हैं। यही वजह है कि, आने वाले एपिसोड में ये ड्रामा और भी दिलचस्प होने वाला है।

इसके साथ ही रणबीर  प्राची को लाइब्रेरी में बंद हो जाने का बात बताएगा। वह यह भी खुलासा करता है कि, यदि 10 मिनट के अंदर मदद नहीं मिली तो पूरी रात दोनों को लाइब्रेरी में ही बितानी पड़ जाएगी।इसके साथ ही रणबीर  की ये सुनकर प्राची  के होश उड़ जाएंगे। वह अब भी रणबीर के लगभग जाने से डरती है। ऐसे में आगे ये देखना दिलचस्प होगा कि, आने वाले एपिसोड में रणबीर और प्राची  किस तरह से लाइब्रेरी में समय बिताएंगे। वहीं ऐसे में आप इन दोनों की शानदार केमिस्ट्री को देखने के लिए कितने उत्साहित हैं कमेंट करके जरुर बताएं।

पारस के साथ समय बिताने के लिए कंटेस्टेंट के बीच हुआ घमासान

बिग बॉस फेम करणवीर मंदाना का वेब शो में दिखेगा लिपलॉक

कहां हम कहां तुम के इस कलाकार ने शो को कहा अलविदा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -