राम रहीम की पैरोल पर कुमार विश्वास का ट्वीट, कहा- वो खेती नहीं करेगा तो नेता फसल कैसे काटेंगे ?
राम रहीम की पैरोल पर कुमार विश्वास का ट्वीट, कहा- वो खेती नहीं करेगा तो नेता फसल कैसे काटेंगे ?
Share:

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के बागी नेता और विख्यात कवि कुमार विश्वास ने राम रहीम की पैरोल मामले पर ट्वीट करते हुए राजनीतिक पार्टियों पर कटाक्ष किया है। कुमार विश्वास का मानना है कि ये सब आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव के कारण किया जा रहा है। कवि कुमार विश्वास ने अपने ट्वीट में लिखा है कि हत्या और दुष्कर्म के इल्जाम में राम-रहीम 'खेती' करने के लिए सरकारी इजाजत पा कर जेल से बाहर आना चाहता है। 

इसके बाद कुमार विश्वास ने कटाक्ष किया है कि चार महीने बाद विधानसभा चुनाव है। वो 'खेती' नहीं करेगा तो राजनेता 'फसल' कैसे काटेंगे ? उल्लेखनीय है कि पत्रकार की हत्या और साध्वियों के साथ दुष्कर्म के दोषी राम रहीम ने खेती करने के नाम पर पैरोल के लिए अर्जी दी है। सूत्रों की मानें तो उसकी अर्जी खारिज हो सकती है, क्योंकि राम रहीम के पास कोई कृषि भूमि ही नहीं है। पूरी भूमि डेरा सच्चा सौदा ट्रस्ट के नाम है। सिरसा जिला प्रशासन को जो रिपोर्ट हरियाणा सरकार के रेवेन्यू डिपार्टमेंट ने भेजी है, उसके अनुसार राम रहीम के नाम पर सिरसा में कोई भी कृषि भूमि मौजूद नहीं है।

आपको बता दें कि गुरमीत राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में कैद है। दो-दो साध्वियों से दुष्कर्म और पत्रकार की हत्या मामले में सजा काट रहा है। जेल प्रशासन ने अच्छे वर्ताव के सर्टिफिकेट के साथ राम रहीम को हरी झंडी भी दे दी। अब जिला प्रशासन को राम रहीम के जेल से बाहर आने को लेकर निर्णय लेना है।

आपातकाल की वर्षगांठ पर बोलीं ममता, कहा- पांच साल से देश में 'सुपर इमरजेंसी'

'गहलोत और पायलट मेरी मौत के जिम्मेदार', ये लिखकर अन्नदाता ने खाया जहर

राज्यसभा सांसद मदन लाल सैनी ने AIMS में ली आखिरी सांस, सदन में रखा गया मौन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -