आखिर ऐसा क्यों बोले कुमारस्वामी - इस देश में कुछ भी हो सकता है तो ऐसा क्यों नहीं हो सकता?
आखिर ऐसा क्यों बोले कुमारस्वामी - इस देश में कुछ भी हो सकता है तो ऐसा क्यों नहीं हो सकता?
Share:

 

बैंगलोर : कर्नाटक की 28 लोकसभा सीटों पर 2019 में जीत का परचम लहराने वालों के दावे शुरू हो चुके हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने एक बयान जारी करते हुए कहा है "अगर आप कांग्रेस और जेडीएस को कर्नाटक में एक बार फिर 20-22 सीट देते हैं तो एक कन्नड़ भी प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठ सकता है। इस देश में कुछ भी हो सकता है। ऐसा क्यों नहीं हो सकता?

नमो एप के जरिए पीएम मोदी का सीधा संवाद, कहा - हमे भारतीय सेना पर पूरा भरोसा

कुछ ऐसा बोले येदुरप्पा 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इससे पहले कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि पाकिस्तान में आतंकी कैंपों पर भारत के अचानक किए गए हमले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में लहर बनी है और इससे पार्टी को आगामी लोकसभा चुनाव में राज्य में 28 में 22 सीटें जीतने में मदद मिलेगी। येदियुरप्पा ने कहा कि दिनों-दिन भाजपा के पक्ष में लहर बनती जा रही है। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने यहां 17 सीटें जीती थीं तो वहीं कांग्रेस ने 9 और जेडीएस 2। 

लगातार दूसरे दिन हुई किम जोंग उन और ट्रंप की मुलाकात, दोनों ने साथ में किया डिनर

फडणवीस भी बोले थे कुछ ऐसा 

जानकारी के लिए बता दें कुछ दिनों पूर्व महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी कहा था कि 2050 तक कोई न कोई मराठी देश का प्रधानमंत्री हो सकता है। उन्होंने यह बात 16वें जगतिक मराठी सम्मेलन के उद्घाटन सत्र के दौरान कही थी। जब मुख्यमंत्री से पूछा गया कि क्या भारत 2050 तक कोई मराठी प्रधानमंत्री देखेगा? उन्होंने जवाब में हामी भरते हुए कहा कि साल 2050 तक महाराष्ट्र से एक से ज्यादा लोग प्रधानमंत्री पद पर आसीन हो सकते हैं।

मुश्किलों में फंसे केजरीवाल, भाजपा ने लगाए वोटर लिस्ट में छेड़छाड़ करने के आरोप

अमेरिका की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी, कहा अपने वादे का पालन करो

पाकिस्तान ने रद्द की आज लाहौर से चलने वाली समझौता एक्सप्रेस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -