बेंगलुरु: कर्नाटक कांग्रेस विधायक जमीर अहमद खान का एक वीडियो इस समय पूरे इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। आप देख सकते हैं इस वीडियो में वह दलित स्वामीजी के साथ भोजन करते नजर आ रहे हैं। इस वायरल हो रहे वीडियो में विधायक स्वामीजी को खाना खिलाते हैं और फिर उनके मुंह से खाना निकाल कर खुद खाते हैं। आप सभी को बता दें कि यह घटना बीते रविवार की है और यह मामला चामराजपेट में एक कार्यक्रम के दौरान हुआ। यहाँ कांग्रेस विधायक ने उन कट्टरपंथी तत्वों को निशाना बनाया, जो समुदायों के बीच दरार पैदा करने की कोशिश करते हैं।
#WATCH Bengaluru, Karnataka: In an attempt to set an example seemingly against caste discrimination, Congress Chamarajapete MLA BZ Zameer A Khan feeds Dalit community's Swami Narayana & then eats the same chewed food by making Narayana take it out from his mouth to feed him(22.5) pic.twitter.com/7XG0ZuyCRS
— ANI (@ANI) May 22, 2022
क्या है वायरल वीडियो में- आप सभी को बता दें कि इस वायरल वीडियो में जिस शख्स को कांग्रेस विधायक जमीर अहमद खान खाना खिला रहे हैं, उनका नाम स्वामी नारायण हैं। जी हाँ और वह दलित समुदाय से आते हैं। इस वीडियो में साफ़-साफ़ देखा जा सकता है कि पहले जमीर अहमद खान स्वामी जी को खाना खिलाते हैं और उसके बाद उनके मुंह से निवाला निकालकर खुद खा लेते हैं। जी हाँ और इसके जरिये उन्होंने जातिगत भेदभाव के खिलाफ एक उदाहरण पेश करने की कोशिश की है। आप सभी को बता दें कि कर्नाटक में साल 2023 में मई महीने में या उससे पहले विधानसभा चुने हैं।
जी हाँ और कांग्रेस की कोशिश सत्ता पर काबिज होने की है और इसी के लिए उसने अभी से रणनीति बनानी शुरू कर दी है। आप सभी को बता दें कि कांग्रेस विधायक के वायरल वीडियो को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और जो इस वीडियो को देख रहा है हैरानी जता रहा है।
'Congress की हालत बादल फटने जैसी', शिवसेना का कांग्रेस पर निशाना
इशारों में-इशारों में केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी को बताया पागल!