ऐसे बड़ी थी कृष्णा अभिषेक और पत्नी कश्मीरा शाह के बीच नजदीकियां
ऐसे बड़ी थी कृष्णा अभिषेक और पत्नी कश्मीरा शाह के बीच नजदीकियां
Share:

टीवी का जाना माना एक्टर कृष्णा अभिषेक आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक शानदार कॉमेडियन होने के साथ साथ कृष्णा अभिषेक एक बेहतरीन पति भी हैं। वह अपनी पत्नी कश्मीरा शाह का पूरा ख्याल रखते हैं। वहीं शादी के बाद तो कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह का प्यार और भी गहराता जा रहा है। वहीं इस बात का सबूत कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह की तस्वीरें हैं। इस खास दिन पर हम आपको कृष्णा अभिषेक की लव लाइफ से जुड़े कुछ किस्से सुनाने जा रहे हैं। वहीं कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह की मुलाकार एक शो से सेट पर हुई थी। इसके साथ में काम करते करते कब दोनों सितारे एक दूसरे को अपना दिल दे बैठे किसी को पता ही नहीं चला। कृष्णा ने एक फिल्म पत्रिका को बताया था कि उनका और कश्मीरा शाह का रिश्ता वन नाइट स्टैंड के बाद शुरु हुआ था। वहीं जिसके बाद कश्मीरा शाह ने कृष्णा अभिषेक की ज्यादा केयर करनी शुरु कर दी थी।

इसके साथ ही आपको जानकर हैरानी होगी कि कृष्णा अभिषेक से शादी करने से पहले कश्मीरा शाह तलाक ले चुकी थीं। रिलेशनशिप के दौरान कृष्णा अभिषेक को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। बाद में तलाकशुदा होने की बात पता चलने के बाद भी कृष्णा अभिषेक ने कश्मीरा शाह को अपना लिया था। कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह की उम्र में 11 साल का लंबा फासला था। परिवार नहीं चाहता था कि कृष्णा अभिषेक अपनी उम्र से बड़ी लड़की से शादी करे लेकिन सबसे बगावत करके साल 2011 में कृष्णा अभिषेक ने कश्मीरा शाह से शादी कर ली थी।कृष्णा अभिषेक ने कश्मीरा शाह के साथ चोरी-छिपे शादी की थी। सारी रस्में पूरी होने के बाद परिवार और मीडिया को इस खबर की भनक लगी थी। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें की कश्मीरा शाह कई बार कृष्णा अभिषेक को पब्लिक प्लेस में किस कर चुकी हैं। कश्मीरा शाह, कृष्णा अभिषेक से अपना प्यार का इजहार करने में जरा भी नहीं हिचकिचाती हैं।शादी के इतने साल बीत जाने के बाद भी कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह पर जान छिड़कते हैं। ये रोमांटिक तस्वीरें इस बात का सबूत है।शादी के बाद भी कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह का प्यार कम नहीं हुआ है। कृष्णा अभिषेक अक्सर अपनी पत्नी कश्मीरा शाह से बिना हिचकिचाए प्यार का इजहार कर देते हैं।कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह माता पिता बन चुके हैं। साल 2017 में सेरोगेसी के जरिए कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह के घर दो जुड़वां बच्चों ने दस्तक दी थी।

रामायण-महाभारत के बाद अब टीवी पर दर्शन देने वाले है श्री गणेश

भारती सिंह ने कृष्णा को ऐसे किया बर्थडे विश

ऐश्वर्या राय के साथ इस फिल्म में नजर आ चुकी है टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -