मीका सिंह को KRK ने दी धमकी, कहा- 'तू गाना रिलीज कर, फिर देख'
मीका सिंह को KRK ने दी धमकी, कहा- 'तू गाना रिलीज कर, फिर देख'
Share:

केआरके हमेशा अपने बयानों के चलते विवादों में बने रहते हैं। जी हाँ, उनका नाम हर समय किसी ना किसी विवाद में उलझा रहता है। इन दिनों उनका विवाद मीका सिंह से चल रहा है और मीका भी इस विवाद का आनंद ले रहे हैं। जी दरअसल, सलमान खान के साथ केआरके के झगड़े के बाद से ही मीका सिंह ने कमाल आर खान को निशाने पर लेना शुरू कर दिया था। केवल निशाने पर लेना ही नहीं बल्कि मीका सिंह ने तो केआरके पर गाना तक बना दिया है. उन्होंने बीते दिनों ही ये कहा था कि वह केआरके पर एक गाना रिलीज करने जा रहे हैं।

बीते बुधवार को मीका सिंह ने अपने गाने का टीजर रिलीज किया है। आपको बता दें कि इस गाने का टाइटल #KRKKutta है। इस गाने के टीजर को रिलीज कर मीका ने लिखा था, 'हांजी, दोस्तों कैसा लगा।' अब उनके इस पोस्ट पर केआरके ने सिंगर को जवाब देते हुए एक ट्वीट किया है। जी दरअसल उन्होंने ट्वीट में लिखा है, 'इतना भौंकता क्यों है, अगर औकात है सॉन्ग रिलीज करने की? डर मत, बिंदास रिलीज कर! मैं चाहता हूं कि तु एक बार सॉन्ग रिलीज कर दे! फिर देख!'

वैसे आपको पता ही होगा कि बीते दिनों ही दिए एक इंटरव्यू में मीका सिंह ने कहा था कि, ''सलमान खान ने केआरके पर मानहानि का मुकदमा दर्ज करके बिल्कुल ठीक किया है। मेरी तरफ से कोई केस-वेस नहीं होगा, सीधा झापड़ होगा। केआरके इतना बड़ा चूहा है, वो अपने बिल से बाहर नहीं निकलेगा क्योंकि उसे पता है जैसे ही वो बाहर निकलेगा उसे झापड़ पड़ने वाले हैं।''

MP: जेलों में बंद सभी कैदियों का 15 जुलाई तक होगा टीकाकरण

MP: खरीफ फसलों की बुआई को लेकर कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने की समीक्षा बैठक

Italian Marines Case : मृत भारतीय मछुआरों के परिजनों को मिलेगा 4-4 करोड़ मुआवज़ा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -