KRK ने उड़ा दिया तिरंगा का मजाक, पोस्ट में लिखी होश उड़ा देने वाली बात
KRK ने उड़ा दिया तिरंगा का मजाक, पोस्ट में लिखी होश उड़ा देने वाली बात
Share:

परिणीति चोपड़ा स्टारर मूवी Code Name: Tiranga शुक्रवार को रिलीज कर दी गई है। मूवी को लेकर बहुत उत्साह देखने के लिए मिला था लेकिन अफसोस कि फिल्म में उतना कुछ खास है नहीं। क्रिटिक्स से लेकर ऑडियंस तक से मूवी को निगेटिव रिएक्शन भी मिलने लगे है और अब इसी बीच सेल्फ क्लेम क्रिटिक KRK ने ट्वीट करके फिल्म और इसकी लीड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का मजाक उड़ाया है।

सिर्फ मेकअप का खर्च निकलेगा: KRK ने ट्वीट किया, 'एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'तिरंगा' ने पहले दिन 10 लाख रुपये कमाए हैं। यानि फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 80 लाख रुपये ही था। इस हिसाब से इसमें भूषण का भाग 40 लाख रुपये रहने वाला है। यानि भूषण इसके जरिए परिणीति के मेकअप की लागत निकाल सकते है। क्योंकि फिल्म का बजट सिर्फ 25 करोड़ रुपये हैं। शानदार।'

फिल्म ट्रेलर से भी ज्यादा खराब!: बता दें कि मूवी के अधिकतर सीन्स में परिणीति चोपड़ा जरूरत से अधिक मेकअप के साथ दिखाई दे रही है। मूवी पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी है और फिल्म में उतना भी जोर नहीं दिख रहा है जितना कि ट्रेलर में भी दिखाई दे रहा है। मूवी को ज्यादातर क्रिटिक्स ने 5 में से सिर्फ 1 रेटिंग दी है, जो कि बहुत अधिक खराब है। 

 

फिल्म की स्टार कास्ट: ऋभु दास गुप्ता के निर्देशन में बनी इस मूवी में परिणीति चोपड़ा लीड रोल में हैं और उनके साथ साथ हार्डी संधू, शरद केलकर, दिब्येंदु भट्टाचार्य, शिशिर वर्मा, रजित कपूर और सब्यसांची भट्टाचार्य जैसे कलाकारों ने लीड रोल भी प्ले किया है।

पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुँह गिरी कोड नेम तिरंगा, एक्टिंग ने लोगों को किया निराश

LAKME FASHION WEEK में रिया ने चलाया हुस्न का जादू

विदेश में इस मशहूर एक्ट्रेस ने मनाया करवाचौथ, उलटी छलनी से देखा पति का चेहरा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -