प्रियंका के सेरोगेसी से माँ बनने पर KRK ने दिया विवादित बयान, कहा-
प्रियंका के सेरोगेसी से माँ बनने पर KRK ने दिया विवादित बयान, कहा- "गोद लेना और surrogacy से बच्चा पैदा करना..."
Share:

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस हाल ही में बेबी गर्ल के माता-पिता बन गए हैं। कपल को सरोगेसी के माध्यम से बच्ची के पेरेंट्स बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इस गुड न्यूज  के उपरांत निकयांका को लगातार फैंस की बधाईयां भी भर-भर कर मिलने लगी है। इसी दौरान मूवी क्रिटिक कमाल आर खान ने कपल के सेरोगेसी से पेरेंट्स बनने पर विवादित बयान दे डाला है, जिसके बाद वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं।

कमाल आर खान उर्फ KRK ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''गोद लेना और सरोगेसी से बच्चा पैदा करना एक ही बात है। मां सिर्फ वो है, जिसने अपने बच्चे को 9 महीने अपने पेट में रखा है। अगर कुछ पैसे वाले लोगों ने पैसे के जोर पर उस बच्चे को उसकी मां से ले लिया है। तो ये गोद लेने से ज्यादा कुछ भी नहीं है।'' अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा, ''अगर आप लोगों को याद हो तो किरण राव ने अपने बेटे आजाद को सरोगेसी से पाया था। उन्हें लगता था कि उन्हें अपने शरीर को मेंटेन करने के लिए खुद बच्चे को जन्म नहीं देना चाहिए। फिर भी उनका तलाक हो गया। अब प्रियंका चोपड़ा ने सरोगेसी से बच्चा पाया है। तो अब क्या होगा?''

हालांकि जब किरण राव वाले ट्वीट के उपरांत KRK ट्रोल होने लगे तो उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया है, लेकिन तब तक यह सोशल मीडिया पर वायरल हो ही गया था। वहीं प्रियंका के सेरोगेसी के माध्यम मां बनने पर केआरके के विवादित ट्वीट पर लोग उन्हें खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं।

 

शादी की पहली सालगिरह पर वरुण धवन ने शेयर की खास तस्वीरें

इसी साल अपनी आने वाली फिल्म सैम बहादुर की शूटिंग शुरू करेंगे विक्की

सारा संग ब्याह रचाते दिखे विक्की कौशल, तस्वीरों ने मचाई सनसनी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -