फिल्म राब्ता के 4 साल पूरे होने पर कृति को याद आए सुशांत, कहा- 'मुझे क्या पता था कि...'
फिल्म राब्ता के 4 साल पूरे होने पर कृति को याद आए सुशांत, कहा- 'मुझे क्या पता था कि...'
Share:

बॉलीवुड फिल्म स्टार कृति सेनन अब तक दिवंगत फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को भुला नहीं पाईं हैं। आप सभी जानते ही होंगे दोनों बहुत अच्छे दोस्त थे और दोनों के अफेयर की खबरें भी बहुत सामने आईं थीं। इन दोनों ने फिल्म राब्ता में एक साथ काम भी किया था। अब हाल ही में फिल्म राब्ता को 4 साल पूरे हो चुके हैं। ऐसे में इस मौके पर कृति ने अपने को-स्टार सुशांत को याद किया है। उन्होंने एक पोस्ट लिखा है जिसमे उन्होंने फिल्म राब्ता की शूटिंग के बैक टू सीन मूमेंट्स का एक वीडियो शेयर किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kriti (@kritisanon)

आप देख सकते हैं इसमें सुशांत और अदाकारा दोनों नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा है, ''तन लड़े, तन मूक जाए रूह जुड़े, जुड़ी रह जाएं… मैं कनेक्शन में विश्वास करती हूं, मेरा मानना ​​​​है कि हम उन्हीं लोगों से मिलते हैं जिनसे हमारा कनेक्शन होता है। सुशांत, डीनू और मैडॉक फिल्म्स के साथ मेरा राब्ता बस होना ही था … फिल्में आती हैं और चली जाती हैं।। लेकिन हर एक फिल्म के पीछे बहुत सारी यादें होती हैं।। जो रिश्ते हम बनाते हैं और एक-दूसरे के साथ हर पल जीते हैं, ये हमेशा हमारे दिल में बस जाते हैं।। दूसरे लोगों से कुछ ज्यादा… राब्ता मेरे सबसे अच्छे और यादगार अनुभवों में से एक थी, और ये हमेशा मेरे दिल के बेहद करीब रहेगी। मुझे क्या पता था कि यह हमारी पहली और आखिरी फिल्म साथ होगी। #राब्ता''।

आप सभी को बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का निधन 14 जून 2020 को हुआ था। जी दरअसल उन्होंने कथित तौर पर अपने मुंबई स्थित घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत सिंह राजपूत की आकस्मिक मौत से लोगों को बहुत दुःख हुआ था और उस समय भी कृति ने एक पोस्ट लिखकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी।

पेट्रोल-डीजल को लेकर आई अच्छी खबर, आज कीमत जानकर हो जाएंगे खुश

खतरों के खिलाडी शूट के बीच विशाल आदित्य सिंह और सना मकबूल के बीच पक रही खिचड़ी!

2 साल पहले मंदिर से चोरी हुईं थी करोड़ों की मूर्तियां, अब वापस रख गए चोर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -