कपूर परिवार की सबसे वरिष्ठ सदस्य की ये तस्वीरें आपने कभी नहीं देखी होंगी
कपूर परिवार की सबसे वरिष्ठ सदस्य की ये तस्वीरें आपने कभी नहीं देखी होंगी
Share:

कपूर परिवार की सबसे वरिष्ठ सदस्य कृष्णा राज कपूर ने आज इस दुनिया को अलविदा कह दिया. कृष्णा मशहूर अभिनेता राज कपूर की पत्नी थीं. आज सुबह करीबन 4 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली. कृष्णा राज कपूर को पिछले काफी समय से सांस फूलने की समस्या थी जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया था. लेकिन आख़िरकार कृष्णा ने 87 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. इतनी गंभीर समस्या से जूझने के बाद भी कृष्णा अपने जीवन को फुल एन्जॉय करती थीं.

कृष्णा अपने परिवारवालों के साथ भी क्वालिटी टाइम बिताती थीं. वो सबसे ज्यादा ऋषि कपूर और उनकी पत्नी नीतू कपूर के करीब थीं. कृष्णा राज कपूर का जन्म 30 दिसंबर 1930 को हुआ था और उन्होंने साल 1946 में लिजेंड्री स्टार राज कपूर से शादी की थी. कृष्णा राज कपूर के पांच बच्चे रणधीर कपूर, ऋतू कपूर नंदा, ऋषि कपूर, रीमा कपूर जैन और राजीव कपूर हैं और वो करिश्मा कपूर, करीना कपूर, रणबीर कपूर, अरमान जैन, निखिल नंदा, रिद्धिमा कपूर साहनी, नताशा नंदा और आदर जैन की दादी और नानी थीं.

राज कपूर के जाने के बाद कृष्णा ने ही अपने पूरे परिवार को संभाला था. कृष्ण रणबीर कपूर के बहुत ज्यादा करीबी थीं और रणबीर भी कई बार उनके सेवा करते हुए नजर आए हैं. कृष्णा राज कपूर को श्रद्धांजलि देते हुए हम आपको आज उनकी पुरानी यादों में ले जा रहे हैं. हम आपके लिए कपूर परिवार की कुछ ऐसी तस्वीरें लेकर आए हैं जो आपने भी आज तक नहीं देखी होगी. आप भी देखिये उनकी तस्वीरें...

बॉलीवुड अपडेट... 

कपूर परिवार की इस दुःख की घड़ी में रो पड़ा बॉलीवुड, सभी ने दी श्रद्धांजलि

रणबीर कपूर की दादी का हुआ निधन, कपूर परिवार में छाया मातम

रणबीर ने आलिया की ड्रेस से भी महंगे शूज पहने,कीमत जानकर चौंक जाएगें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -