नाव हादसा मामले में पुलिस ने गिफ्तार किये नाव चलाने वाले 5 आरोपी
नाव हादसा मामले में पुलिस ने गिफ्तार किये नाव चलाने वाले 5 आरोपी
Share:

कोटा: हाल ही में कोटा जिले के खातोली गांव के पास चंबल नदी में नाव पलटने से 13 लोगों की मौत के मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जी दरअसल यह वह लोग हैं जो नाव संचालक हैं। इस मामले में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी अपनी नजर बनाए हुए हैं। बताया जा रहा है उन्होंने मृतकों के परिजनों से फोन पर बात की और उन्हें आश्वश्त किया है। जी दरअसल इस मामले में पुलिस ने जिन्हे गिरफ्तार किया है उनमे महेंद्र मीणा, हेमराज, रामकुमार केवट, अमरलाल और विनोद कुमार शामिल हैं। खबरों के मुताबिक आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम द्वारा अलग-अलग जगह दबिश की और उसके बाद उन्होंने गांव के आसपास जंगलों में देखा, जहाँ आरोपी छुपे हुए थे।

आइए बताते हैं क्या है मामला - जी दरअसल बीते बुधवार के दिन सुबह के समय कोटा जिले में खातोली गांव के पास चंबल नदी में 32 लोगों और 14 बाइकों से लदी नाव डूब गई। उसमे 13 लोग लापता हो गए। जिसके बाद देरशाम तक 11 शव मिले, जिनमे 6 पुरुष, 4 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल था। उसके बाद रात होने पर जांच बंद की गई और अगली सुबह यानी गुरुवार को फिर से जांच शुरू कर दी गई। इस दौरान दो युवतियों की लाश मिली।

बताया जा रहा था नाव चलाने वाला तैरकर बाहर निकल आया था। इस मामले में पुलिस ने बताया कि ये लोग कमलेश्वर धाम जा रहे थे और मारे गए ज्यादातर लोग गोठड़ा कला के रहने वाले हैं। इसके अलावा वहां मौजूद लोगों ने यह भी बताया कि लकड़ी की नाव की हालत पहले से खराब थी लेकिन इसके बाद भी क्षमता से ज्यादा यात्रियों को बैठाया गया था। अब इसी मामले में नाव संचालको गिरफ्तार होने की खबर आई है।

बंगाल और तमिलनाडु ने कोरोना से बढ़ रही मौत की संख्या

सूरतवासियों के लिए अच्छी खबर, 86.82% पहुंचा रिकवरी रेट

राम मंदिर के लिए विदेश से भी आ सकेगा चंदा, ट्रस्ट ने FCRA के लिए किया आवेदन

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -