आज ही के दिन श्‍मशान में तब्दील हो गया था कोलकाता
आज ही के दिन श्‍मशान में तब्दील हो गया था कोलकाता
Share:

पूर्वी बंगाल का नोआखाली जिला जिन्ना के 'डायरेक्ट एक्शन प्लान' भी भेंट चढ़ गया था। मुस्लिम बहुल इस जिले में हिंदुओं का व्यापक कत्लेआम हुआ था। कलकत्ता में 72 घंटों के भीतर 6 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। 20 हजार से अधिक जख्मी हुए थे। 1 लाख से ज्यादा बेघर हो गए थे। इसे ग्रेट कलकत्ता किलिंग के नाम से भी बुलाया जाता है।

इस कत्‍लेआम की शुरुआत मुस्लिम लीग द्वारा 'डायरेक्ट एक्शन डे' के एलान से हुई थी। ये 'सीधी कार्रवाई' मुस्लिम लीग का अभियान था, जो पाकिस्तान को देश के रूप में हिंदुस्तान से अलग करने के लिए चलाया गया था। बताया जाता है कि लीग के उकसाने पर ही ये दंगे शुरू हुए थे। जिन्ना पाकिस्तान बनाने की उतावली में पागलपन की हद को भी पर कर चुके थे। 15 अगस्त, 1946 को उन्होंने हिंदुओं के विरुद्ध 'डायरेक्ट एक्शन' (सीधी कार्रवाई) का फरमान भी जारी कर दिया। हिंदू महासभा भी 'निग्रह-मोर्चा' बनाकर प्रतिरोध की तैयारियों में लग गई। गृहयुद्ध की सारी परिस्थितियां भी सामने आने लगी थी।

भारत की धड़कनों को पहचानने वाले महात्मा गांधी आने वाले समय की भयंकरता समझ रहे थे। गाँधी ने आखिरी वाइसराय माउंट बेटन से अपनी दूसरी मुलाकात में साफ-साफ बोल दिया, 'अंग्रेजी तंत्र की 'फूट डालो और शासन करो' की नीति ने वह स्थिति पैदा कर दी है, जब सिर्फ यही विकल्प बचे हैं कि या तो कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अंग्रेजी राज ही चलता रहे या फिर भारत रक्त से स्नान करे।

15 दिन तक तो बाकी विश्व को इस नरसंहार की कानोकान खबर तक नहीं हो पाई थी। इसे नियति की विडंबना ही बोलेंगे कि जिन मुसलमानों ने यह बर्बर कृत्य किया, दरअसल नोआखाली के वे गरीब, अशिक्षित, बहकाए हुए मुसलमान मुश्किल से पचास वर्ष पूर्व के धर्म-परिवर्तित हिंदू थे। नोआखाली नरसंहार ने समूचे भारत को स्तब्ध कर डाला था। हिंदू-मुस्लिम एकता के गांधी की कोशिशों को यह एक बहुत बड़ा धक्का था। बापू के लिए परीक्षा की असली घड़ी आ चुकी थी। उन्होंने तुरंत दिल्ली से नोआखाली जाने का फैसला किया। वहां अनशन किया और फिर ये नरसंहार रुक सका।

योगी के मंत्री राकेश सचान को एक साल की जेल, कोर्ट इस मामले में सुनाई सजा

वीरगाथा अवार्ड्स 2022 के टॉप 25 विजेताओं का हुआ एलान, इस दिन रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे सम्मानित

भारतीय इतिहास की 8 अनदेखी तस्वीरें, जिनमे दिखती है 'आज़ादी' की झलक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -