10 साल से 'मशीनी दिल' के साथ जिन्दा है ये शख्स, बनाया ये ख़ास रिकॉर्ड
10 साल से 'मशीनी दिल' के साथ जिन्दा है ये शख्स, बनाया ये ख़ास रिकॉर्ड
Share:

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक दिल के मरीज ने आर्टीफीशियल हार्ट के साथ सबसे अधिक समय तक बिलकुल स्वस्थ तरीके से जीने का रिकॉर्ड बनाया है। कोलकाता के निवासी इस शख्स का नाम सुरेश दुगर है। सुरेश दुगर एक उद्योगपति हैं, जो कुछ समय पहले तक दिल की बीमारी से ग्रसित थे। सुरेश को बचाने के लिए कई तरह की दवाई दी गई, कई डॉक्टर्स को भी दिखाया गया और कई पद्धतियों का सहारा लिया गया, किन्तु कोई असर नहीं हुआ।

उनका ऑपरेशन भी किया गया, किन्तु उससे भी ज्यादा फायदा नहीं हुआ। जो भी थोड़ा बहुत सुरेश का दिल काम कर रहा था, उससे उनके जिन्दा रहने की उम्मीद अधिक नहीं थी क्योंकि ऑपरेशन के बाद भी उनका दिल जितना काम करना चाहिए उतना काम नहीं कर रहा था। उसके बाद सुरेश के शरीर में एक आर्टिफीशियल हार्ट ट्रांसप्लांट किया गया, क्योंकि इसके अतिरिक्त और कोई रास्ता नहीं था। फिलहाल सुरेश पिछले 10 सालों से उसी कृत्रिम ह्रदय के साथ जी रहा यही और स्वस्थ है।

हमारे देश में अधिकतर लोग दिल की बीमारी से ग्रस्त हैं और इस तरह से हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए ना जाने कितने दिल के मरीज प्रतीक्षा कर रहे हैं। इस मामले में कडावेरिक ट्रांसप्लांट मतलब ब्रेन डेड वाले मरीज का ही स्वस्थ दिल किसी जरूरतमंद को दिया जा सकता है और वो भी यदि  ब्लड ग्रुप मैच कर जाए तो। फिलहाल हमारे देश में इस तरह के दिल की कीमत 40 से 60 लाख रुपए है, जो हर किसी के बस की बात नहीं है।

आम जनता को लगा बड़ा झटका, लगातार पांचवे दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

पद्म पुरस्कारों की तर्ज पर सरकार अब इस महान नेता के नाम पर देगी पुरस्कार

मध्य प्रदेश सरकार ने बढ़ाए पेट्रोल डीजल के दाम, शराब पर भी लगाया अतिरिक्त टैक्स

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -