IPL में मुंबई इंडियंस के नाम दर्ज हुआ एक और शर्मनाक रिकॉर्ड, KKR ने 52 रनों से दी मात
IPL में मुंबई इंडियंस के नाम दर्ज हुआ एक और शर्मनाक रिकॉर्ड, KKR ने 52 रनों से दी मात
Share:

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास की सबसे कामयाब टीम मुंबई इंडियंस (MI) लीग के 15वें सीजन में अपने अब तक के सबसे खराब दौर का सामना कर रही है। टीम इस सीजन में प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली सबसे पहली टीम बन चुकी है। मुंबई को सोमवार को डीवाई पाटिल स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के हाथों 52 रन से शिकस्त झेलना पड़ी है। इस शिकस्त के साथ ही रोहित शर्मा की कप्तानी वाली MI के नाम IPL इतिहास का एक और शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। मुंबई की आईपीएल 2022 में 11 मैचों में यह नौवीं शिकस्त थी।

इस हार के बाद MI अब IPL के किसी एक सीजन में सर्वाधिक मैच हारने वाली पहली टीम बन गई है। मुंबई की टीम इससे पहले IPL के किसी एक सीजन में इतने मुकाबले (9) नहीं हारी थी। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस इससे पहले, 2018, 2014 और 2009 में 8-8 और 2021, 2016 और 2012 में 7-7 मैच हारी थी। वहीं, अगर मुकाबले की बात करें तो MI के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और KKR ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 165 रन बनाए। मुंबई इंडियंस को मिला 166 रन का टारगेट उस वक़्त बड़ा लगने लगा, जब टीम के विकेट लगातार गिरते चले गए। 

जसप्रीत बुमराह के 5 विकेट और ईशान किशन का अर्धशतक भी मुंबई के काम नहीं आया और टीम को 52 रन से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। यह कोलकाता के खिलाफ मुंबई का दूसरा न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले, टीम 2012 में वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता के खिलाफ 108 रन ही पर ढेर हो गई थी। IPL के इतिहास में यह सिर्फ दूसरी बार हुआ है कि कोलकाता ने मुंबई को लगातार तीन मैचों में हराया है।

सीजन के चौथे खिताब के साथ अल्काराज़ बने मैड्रिड ओपन के नए सुपरस्टार

आखिर क्या हुआ...जो 2 गोल की बढ़त के बाद भी PSG ने खेला ड्रॉ

हैदराबाद को धुल चटाकर बैंगलोर ने लिया पुरानी हार का बदला, जीत से गदगद हुए विराट कोहली

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -