इस कंकाल की कीमत जानकर हो जायेंगे हैरान
इस कंकाल की कीमत जानकर हो जायेंगे हैरान
Share:

पेरिस। किसी कंकाल कि कीमत कई डॉलर हो तो हैरानी तो होगी ही जी हाँ फ्रांस के लियोन शहर में 3700 वर्ष पहले पृथ्वी से लुप्त हो गये विशालकाय वूली मैमथ के सबसे बड़े साबुत कंकाल की नीलामी 548000 यूरो (लगभग 643900 डाॅलर) में हुई। आगुटेस नीलामी घर ने पंद्रह हजार वर्ष पुराने, तीन मीटर से अधिक ऊंचे तथा 160 किलोग्राम वजनी इस साबुत कंकाल की आज नीलामी की जिसे स्ट्रासबर्ग की निर्माण कंपनी सोप्रेमा ने खरीदा। यह कंपनी ‘मैमथ’ नामक एक कोटिंग उत्पाद भी बेचती है।

कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पी ई बिंड्सशेडलर ने बताया कि इस कंकाल को कंपनी की लॉबी में रखा जाएगा। मैमथ के अब तक मिले कंकालों में सबसे बड़ा और साबुत होने के कारण यह अपनी तरह का अनोखा कंकाल है। जानकारों का मानना है कि जीवित अवस्था में इसका वजन लगभग 1400 किलोग्राम रहा होगा।

यह कंकाल 10 वर्ष पहले उत्तर पश्चिम साइबेरिया में मिला था। इसे एक शिकारी ने अपने घर में रखा था। वूली मैमथ उत्तरी अमेरिका और साइबेरिया के सबसे आम शाकाहारी जीव थे लेकिन शिकार और गर्म होती जलवायु के कारण 3700 वर्ष पहले वे लुप्त हो गये।

इवांका ट्रंप और कुशनर पर लगे आरोप

मरियम विश्व की शक्तिशाली महिलाओं में हुईं शुमार

परमाणु युद्ध के मुहाने पर दक्षिण एशिया: पाक

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -