आखिर क्यों किसी की मृत्यु के बाद करवाया जाता है गरुड़ पुराण का पाठ?
आखिर क्यों किसी की मृत्यु के बाद करवाया जाता है गरुड़ पुराण का पाठ?
Share:

दुनिया में जो आया है उसका जाना तय है। हालाँकि कुछ परंपराएं ऐसी होती हैं, जिनको मृत्यु के पश्चात हर घर में निभाया ही जाता है। हिंदू धर्म के अनुसार जब भी किसी घर के व्यक्ति की मौत हो जाती है तो उसकी मृत्यु के चौथे दिन से गरुड़ पुराण का पाठ रखा जाता है। अब आज हम आपको बताते हैं कि आखिर मृत्यु के बाद गरुड़ पुराण का पाठ क्यों करवाया जाता है? कहा जाता है गरुड़ पुराण का पाठ मृतक की आत्मा की शांति के लिए किया जाता है। जी दरअसल गरुड़ पुराण के पाठ के समय एक लकड़ी या कुश का आसन अलग से रख दिया जाता है। जी दरअसल मृत्यु के बाद व्यक्ति की आत्मा 13 दिनों तक अपने परिजनों के यहां ही रहती है और जहां गरुण पुराण का पाठ चलता है, वहीं मृतक की आत्मा आती है और पाठ सुनती है।

कहते हैं गरुड़ पुराण में यमलोक के मार्ग का वर्णन किया गया है और इसी के साथ ही मृत्यु से पहले और बाद की स्थिति के बारे में बताया जाता है, जो मृतक के सुनाया जाता है। आप सभी को बता दें कि मृतक को यह पाठ इसलिए सुनाया जाता है ताकि वह इस मार्ग के बारे में जान सके। मृतक को गरुड़ पुराण का पाठ इसलिए सुनाया जाता है, ताकि यममार्ग पर चलने में उसको कोई परेशानी न हो और उसको किन-किन बातों का सामना करना पड़ेगा। इसी के साथ ही गरुड़ पुराण के पाठ के माध्यम से उनको जानकारी हो कि उनको किस कर्मों के फल से किस तरह के मार्ग ले जाया जाएगा और उनकी स्थिति क्या होगी। ताकि अगले जन्म में इन कर्मों से बचकर अगले जन्म में सद्गति प्राप्त कर सकें।

वैसे गरुड़ पुराण का पाठ न केवल पितरों को सुनाया जाता है बल्कि परिजनों को भी सुनाया जाता है क्योंकि उस समय परिवार का माहौल शोकाकुल होता है और इसके पाठ से उनको कष्ट सहने की शक्ति मिलती है। कहा जाता है गरुड़ पुराण का पाठ व्यक्ति को हमेशा प्रेरणा देता है कि चाहें कुछ भी हो जाए जीवन में हमेशा अच्छे कर्म करना चाहिए। जी दरअसल इस पाठ में धर्म, वैराग्य, दान, तप, नीति, ज्ञान, रहस्य, आत्मा, स्वर्ग-नरक और अन्य लोकों आदि का भी वर्णन मिलता है। वहीं गरुड़ पुराण के पाठ से मृतक के साथ उसके परिजन भी यह जान लेते हैं कि सही-गलत क्या है और सद्गति किस तरह के कर्मों से मिलती है। साथ ही उच्च लोक की यात्रा के लिए कौन से कर्म करने चाहिए।

शोपियां में आतंकियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

इन राज्यों में अगले 5 दिन भारी बारिश की संभावना

प्रेम चोपड़ा नाम है मेरा: मशहूर अदाकारा से सेट पर जोरदार थप्पड़ खा चुके हैं खलनायक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -