जानिए क्यों खेला जाता है चेस, क्या है इस खेल का इतिहास
जानिए क्यों खेला जाता है चेस, क्या है इस खेल का इतिहास
Share:

विश्व भर में न जाने कितने खेल खेले जाते हैं कुछ खेल शारीरिक होते हैं कुछ खेल मानसिक होते हैं कुछ खेल तकनीकी सहायता से खेले जाते हैं कुछ खेल भौतिक चीजों के समावेश से ही खेकलए जाते है इन्हीं खेलों में से एक सबसे रोचक और मानसिक चेतना को मजबूत करने वाला खेल है शतरंज का गेम। आपने भी कभी ना कभी शतरंज अवश्य खेला होगा या हमेशा  ही खेलते होंगे लेकिन क्या कभी आपने शतरंज के इतिहास की ओर झांकने का मन बना लिया होगा, अगर नहीं तो आज हम इस लेख के माध्यम से शतरंज के इतिहास और इसकी शुरुआत के बारे में विस्तार से जानने वाले है।

क्या है शतरंज के खेल का इतिहास?: कैसे हुई होगी शतरंज के खेल की शुरुआत किसने लगाया होगा अपना दिमाग की शतरंज के प्यादे खेल के काम में भी आ सकते है। कैसे शतरंज के प्यादों का निर्माण किस तरह होगा। सबसे पहली और खास बात यह है कि शतरंज के खेल की शुरुआत इंडिया में ही हुई थी और भारत से ही निकल कर यह खेल विश्व के जन जन के मध्य मशहूर हुआ। ऐसा कहा जाता है कि शतरंज के खेल का आविष्कार भारत में होने के उपरांत यह पारसी देशों में प्रचलित हुआ, जिसके उपरांत पूरे विश्व में पहुंचा। भारत में शतरंज खेलने की शुरुआत भी पांचवी-छठी शताब्दी के समय से कही जाती है। जब इस खेल की शुरुआत इंडिया में हुई थी तब यह पहला खेल था जो दिमाग के इस्तेमाल से ही खेला जा रहा है। किंवदंतियों के अनुसार शतरंज का आविष्कार गुप्त काल के समय में हुआ।

वैसे तो महाभारत के प्रसंग में पांडव और कौरव पुत्रों के मध्य चौसर का खेल खेला जा चुका है। खबरों का कहना है कि  गुप्त काल के राजाओं ने चौसर के खेल में बदलाव की चाह लिए शतरंज के खेल की शुरुआत कर दी थी। शतरंज का आविष्कार कब हुआ था तब उसे इस नाम की बजाए चतुरंग खेल के नाम से भी पहचाना जाता है। यूरोप और रूस जैसे देशों में शतरंज का खेल 9वीं शताब्दी तक पहुंच गया था। लगातार शतरंज के खेल का प्रसार होता गया और आज लगभग सभी देशों में शतरंज के खेल को अपना लिया गया है। बता दें कि शतरंज के खेल को अलग-अलग देशों में अलग-अलग नामों से भी पहचाना जाता है जैसे-जैसे इस खेल का प्रसार हुआ वैसे वैसे ही इस खेल में कई तब्दीलियां आए कई नियम बदले गए तो कुछ देशों ने इस खेल के नाम को भी बदलने में रुचि भी दर्शाई है। पुर्तगाल में इस शतरंज के खेल को जादरेज का नाम दिया गया है। वहीं स्पेन में शतरंज को एजेडरेज कहा जाता है। 

इस जगह में छुपे हुए है कई बड़े रहस्य

त्रिपुरा का स्थापना दिवस आज, जानिए कैसे भारत में विलय हुई ये रियासत

भारत के इस राज्य में माँ के नाम से चलती है वंशावली, आज है स्थापना दिवस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -