अक्षरा सिंह ने फैंस पर लुटाया जमकर प्यार, जानिए क्या है वजह
अक्षरा सिंह ने फैंस पर लुटाया जमकर प्यार, जानिए क्या है वजह
Share:

भोजपुरी फिल्म जगत की मशहूर अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर बहुत सक्रीय रहती हैं। वह अपनी तस्वीरों तथा वीडियोज साझा करती रहती हैं। अब हाल ही में अक्षरा ने अपना वीडियो साझा किया है जो उनकी कोलकाता की परफॉर्मेंस का है। वीडियो में आप देखेंगे कि अक्षरा को देखने के लिए कितनी भीड़ आई हुई है तथा सभी अभिनेत्री को देखकर प्रसन्नता से झूम रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

वही अक्षरा ने इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा, ‘उम्मीद से अधिक प्यार पाती हूं हर बार। आपके इसी प्यार पर दिल से बात निकलती है। तुम्हें और क्या दूं मैं दिल के सिवा, तुमको हमारी उमर लग जाए। आप सभी से बहुत प्यार करती हूं।’ वीडियो में देखेंगे कि अक्षरा भी प्रशंसकों के साथ स्टेज पर झूम रही हैं। उनके फेस पर प्रशंसकों से प्राप्त हो रहे प्यार की खुशी स्पष्ट नजर आ रही है।

हालांकि ये वीडियो हाल ही का है या पुराना, इसकी कोई खबर नहीं है क्योंकि इस के चलते प्रशंसकों के चेहरे पर मास्क नहीं है तथा ना ही उस दौरान सामाजिक दुरी फॉलो की जा रही है। इससे पूर्व अक्षरा ने अपना कोरोना टेस्ट करवाते हुए का वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में आप देखेंगे कि अक्षरा जांच कराते समय बहुत डरी होती हैं। वह डरते हुए अपनी जांच करवाती हैं। इस बीच जांच करने आए व्यक्ति ने अक्षरा को समझाया कि कुछ नहीं होगा। जांच करवाते समय अक्षरा इतनी डर जाती हैं कि फिर वह चिल्लाती हैं, मम्मी।

मनोरंजन जगत से नहीं हट रहा है कोरोना का प्रकोप, अब ये मशहूर एक्ट्रेस हुई संक्रमित

जल्द ही रिलीज़ होगी ममूटी की हॉरर मूवी

आलिया भट्ट के फैंस के लिए बड़ी खबर, रिलीज हुआ इस जबरदस्त फिल्म का टीजर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -