जानिए कौन है द्रोपदी मुर्मू, राष्ट्रपति चुनाव के लिए सामने आया जिनका नाम
जानिए कौन है द्रोपदी मुर्मू, राष्ट्रपति चुनाव के लिए सामने आया जिनका नाम
Share:

नई दिल्ली: द्रौपदी मुर्मू को भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की तरफ से इस बार होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया जा चुका है। ऐसा पहले बार नहीं हुआ है जब द्रोपदी मुर्मू का नाम सामने आया हो। बल्कि वर्ष 2017 के राष्ट्रपति चुनाव में भी झारखंड की तत्कालीन राज्यपाल यानी कि द्रौपदी मुर्मू के नाम की चर्चा जोरों पर बनी रही है। लेकिन उस दौरान रामनाथ कोविंद के नाम पर मुहर लगी और उन्हें ही राष्ट्रपति के रूप में चुन लिया गया।

अब बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक में तकरीबन 20 नामों पर चर्चा के उपरांत द्रौपदी मुर्मू के नाम पर रायशुमारी बन गई। ऐसे में अगर चुनाव में कामयाबी मिली तो किसी समय एक क्लर्क के पद पर काम कर चुकीं आदिवासी महिला मुर्मू पहली बार रायसीना हिल की सीढ़ियां चढ़ जाएंगी। बता दें कि द्रोपदी मुर्मू का जन्म 20 जून, 1958 को हुआ था, 2015 से 2021 तक झारखंड के राज्यपाल थे। द्रोपदी मुर्मू ने ओडिशा की राजनीति में प्रवेश करने से पहले एक शिक्षक के रूप में अपना करियर शुरू किया था। वह  ओडिशा के मयूरभंज इलाके से हैं और आदिवासी परिवार से आती हैं। भाजपा के टिकट पर, वह मयूरभंज (2000 और 2009) के रायरंगपुर से दो बार विधायक चुनी गई थीं।

अपने राजनीतिक करियर के दौरान, उन्होंने पार्टी के भीतर कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। 2013 से 2015 तक, मुर्मू ने भगवा पार्टी के एसटी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कार्य किया। उन्होंने रायरंगपुर, ओडिशा में एक पार्षद के रूप में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की, और 1997 में उपाध्यक्ष बनने के लिए रैंकों के माध्यम से बढ़ीं। उसी वर्ष, वह भाजपा के एसटी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में चुनी गई थीं।

नगर निकाय चुनाव में डेमेज कंट्रोल को लेकर कांग्रेस ने गठित की समिति

MP में इस पार्टी को लगा तगड़ा झटका, मेयर कैंडिडेट ने वापस लिया नामांकन

एकनाथ शिंदे पर शिवसेना की बड़ी कार्रवाई, किया ये बड़ा ऐलान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -