जानिए कौन करता है CDS की नियुक्ति?
जानिए कौन करता है CDS की नियुक्ति?
Share:

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) भारतीय सशस्त्र सेनाओं की स्टाफ कमेटी के प्रमुखों का सैन्य प्रमुख होता है। यह पद इंडियन फाॅर्स में सर्वोच्च रैंक वाला अफसर है। यह रक्षा मंत्री के प्रधान कर्मचारी अफसर एवं मुख्य सैन्य सलाहकार भी हैं। CDS पीएम के सैन्य सलाहकार भी होते हैं। CDS अफसर ही सैन्य मामलों के विभाग का भी प्रमुख होता है। आइए जानते हैं CDS कौन बन सकते हैं? CDS बनने के लिए क्या-क्या योग्यताओं की आवश्यकता है।
 
UPSC की लिखित परीक्षा के बाद होगा साक्षात्कार:- 
कैंडिडेट्स का चयन UPSC की लिखित परीक्षा के पश्चात् साक्षात्कार के दौर के आधार पर किया जाता है। परीक्षा दो घंटे के लिए आयोजित की जाती है। परीक्षा में इंग्लिश, जनरल नॉलेज तथा गणित के सवाल सम्मिलित हैं।  IMA, INA एवं AFA की लिखित परीक्षा में 300 अंक के पेपर होते हैं जबकि OTA की एग्जाम में 200 अंक के सवाल होते हैं। हर गलत कोशिश के लिए नकारात्मक अंकन का प्रावधान है, इसके तहत 0.33 अंक काटे जाते हैं।

CDS की नियुक्ति कौन करता है?
CDS की नियुक्ति के लिए बुनियादी मानदंड बहुत आसान हैं। तीनों सेवाओं - भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना (IAF) तथा भारतीय नौसेना का कोई भी कमांडिंग अधिकारी मतलब सेना प्रमुख, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ मतलब CDS के पद के लिए पात्र होता है। नियुक्ति के लिए केंद्र सरकार को सैन्य अफसर की योग्यता-सह-वरिष्ठता के आधार पर फैसला लेना होता है। CDS भारतीय सशस्त्र बलों के सेवारत अफसरों में से एक चार सितारा रैंक का अफसर होता है। सेना प्रमुखों में "फर्स्ट अमंग इक्वल्स" होता है।

नाथन लियोन ने रचा इतिहास, बने ये कारनामा करने वाले ऑस्ट्रेलिया के पहले ऑफ स्पिनर

सबसे महंगे अभिनेता थे दिलीप कुमार, फिल्मों के किरदार की वजह से चले गए थे डिप्रेशन में

अभिनेता बनते ही टूट गई थी अशोक कुमार की शादी, 1 साल तक सिनेमाघर में चली थी उनकी ये फिल्म

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -