जानिए आज के दिन दुनिया क्या खोया और क्या पाया?
जानिए आज के दिन दुनिया क्या खोया और क्या पाया?
Share:

इतिहास से अच्छा गुरु कोई दूसरा हो नहीं सकता। इतिहास केवल अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। इसी कड़ी में जानेंगे आज 2 अप्रैल को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना असर छोड़ा। 

2 अप्रैल की महत्वपूर्ण घटनाएं:-  
1679 : मुगल बादशाह औरंगजेब ने अपनी सल्तनत के हिंदुओं पर फिर से जजिया कर लगाया। इस कर को अकबर ने समाप्त किया था। 
1902 : लॉसएंजिलिस में पहला मोशन पिक्‍चर थियेटर खुला। 
1902 : हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के फनकार बड़े गुलाम अली खां का जन्म। 
1933: भारतीय क्रिकेट के जनक माने जाने वाले रणजीत सिंह का निधन।
1912 : टाइटैनिक का सामुद्रिक परीक्षण शुरू। 
1970 : 'असम पुनर्गठन अधिनियम' के तहत भारत के उत्तर-पूर्व में मेघालय को स्वायत्तशासी राज्य का दर्जा हासिल हुआ। इस प्रदेश का गठन असम के दो जिलों संयुक्त गारो और जयन्तिया और खासी हिल्स को मिलाकर किया गया। 
1982 : अर्जेंटीना ने दक्षिणी अटलांटिक महासागर में स्थित फॉकलैंड द्वीप समूह पर हमला किया। 
1986 : अमेरिकी विमानन कंपनी के बोइंग विमान में बीच हवा में बम फटने से सुराख हुआ। चार यात्री हवा के दबाव से विमान से गिरे। पायलट ने विमान को सुरक्षित उतारा। 
1997 : सुमिता सिन्हा ने एक रिकार्ड बनाया, जब 3200 किलोग्राम वजन का एक ट्रक उनके ऊपर से गुजरा। 
2005 : वैटिकन का सर्वोच्च पद संभालने वालों में से एक पोप जॉन पॉल द्वितीय का निधन। 
2011 : भारत ने 1983 में विश्व कप की शानदार जीत को दोहराते हुए दूसरी बार वर्ल्ड कप जीता। 
2020 : दुनिया भर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या 10 लाख के करीब पहुंची।

बेहद खास है 31 मार्च का इतिहास, यहाँ जानिए

आज ही के दिन हुई थी राजस्थान राज्य की स्थापना, जानिए 30 मार्च का इतिहास

यहाँ जानिए क्या है 28 मार्च का इतिहास

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -