जानिए क्या है मनी प्लांट लगाने की सही दिशा
जानिए क्या है मनी प्लांट लगाने की सही दिशा
Share:

वास्तु में मनी प्लांट को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है. वास्तु के अनुसार अगर आप अपने घर में मनी प्लांट लगाते हैं, तो इससे आपके घर में सुख समृद्धि और धन की कमी कभी नहीं होती है.  अगर आप अपने घर में सुख समृद्धि और धन को बनाए रखना चाहते हैं, तो इसके लिए मनी प्लांट का सही दिशा में लगा होना बहुत जरूरी होता है. गलत दिशा में मनी प्लांट लगाने से आपको फायदे की जगह नुकसान हो सकता है. आज हम आपको मनी प्लांट लगाने की सही दिशा के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आपके घर में सुख और समृद्धि बनी रहेगी. 

1-  मनी प्लांट को घर में लगाते वक्त इसमें मौजूद खराब पत्तियों को हटा दें. इसके अलावा पौधा लगाने के बाद भी कुछ कुछ दिनों के अंतर पर इसकी खराब पत्तियों को हटाते रहे.

2- मनी प्लांट को हमेशा अपने घर के अंदर ही लगाना चाहिए. इसे घर के अंदर लगाने से लाभ मिलता है. 

3- मनी प्लांट को हमेशा अपने घर की दक्षिण पूर्व दिशा में लगाएं. इससे आपके घर में सुख शांति बनी रहती है. इसके अलावा दक्षिण पूर्व दिशा में मनी प्लांट लगाने से आपको धन का लाभ भी होता है. 

4- मनी प्लांट को हमेशा ऐसी जगह लगाना चाहिए जहां पर ज्यादा धूप नहीं आती हो. ऐसा करने से पति पत्नी के संबंध अच्छे रहते हैं. 

5- अपने घर में मनी प्लांट को कभी भी उत्तर पूर्व दिशा में ना लगाएं. ऐसा करने से आपके घर में नेगेटिव एनर्जी आ सकती है.

 

आपके घर को बुरी नज़र से बचाता है कपूर का ये उपाय

आपकी गरीबी को दूर कर सकता है हनुमानजी का ये उपाय

सभी समस्याओं को दूर कर सकता है रोटी का ये छोटा सा उपाय

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -