जानिए क्या है पोटेशियम की कमी के लक्षण
जानिए क्या है पोटेशियम की कमी के लक्षण
Share:

स्वस्थ रहने के लिए शरीर को आयरन, मिनरल्स, विटामिन और कैल्शियम के साथ-साथ पोटेशियम की भी बहुत आवश्यकता होती है. शरीर में पोटेशियम की कमी होने पर  हाइपोक्लेमिया नामक बीमारी हो सकती है. स्वस्थ रहने और बीमारियों से बचने के लिए शरीर को रोजाना 47000 मिलीग्राम पोटेशियम की आवश्यकता होती है. पोटेशियम दिल दिमाग और मांसपेशियों की कार्यप्रणाली को सही तरीके से चलाने में मदद करता है. शरीर में पोटेशियम की कमी होने से मानसिक रोग होने का खतरा बढ़ जाता है. आज हम आपको पोटेशियम की कमी के कुछ संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं. 

1- शरीर में पोटेशियम की कमी होने पर एसिड की मात्रा बढ़ जाती है. जिससे आपको सुस्ती थकान और कमजोरी जैसी समस्याएं होने लगती हैं. 

2- पोटेशियम की कमी के कारण आपको तनाव या डिप्रेशन की समस्या भी हो सकती है. इसके अलावा पोटेशियम की कमी से होने वाला तनाव मानसिक रोग का कारण बन सकता है. 

3- अगर आपको नींद ना आने की समस्या है तो इसका कारण आपके शरीर में पोटेशियम की कमी भी हो सकती है. 

4- शरीर में पोटेशियम की कमी होने पर उल्टी और दस्त जैसी समस्याएं होने लगती हैं. इसके अलावा पोटेशियम की कमी होने पर पाचन तंत्र खराब हो जाता है. 

5- अगर आपको लगातार थकान महसूस हो रही है तो यह पोटेशियम की कमी का लक्षण हो सकता है. शरीर में मौजूद कोशिकाएं काम करने के लिए पोटेशियम और खनिजों की जरूरत होती है. इसकी पूर्ति ना होने पर थकान महसूस होती है.

 

जानिए क्या है फलों को खाने का सही समय

बारिश के मौसम में भूलकर भी ना करें इन चीजों का सेवन

आटे में यह चीज मिलाने से पल में पाए एसिडिटी से छुटकारा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -