जानिए क्या है प्रियंका चोपड़ा की स्लिम बॉडी का सीक्रेट
जानिए क्या है प्रियंका चोपड़ा की स्लिम बॉडी का सीक्रेट
Share:

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी अपना सिक्का जमा चुकी है. प्रियंका चोपड़ा की उम्र 36 वर्ष है. भले ही प्रियंका की उम्र 36 साल हो पर उनकी फिट बॉडी और फिगर को देखकर आप उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकते हैं. सभी लड़कियां प्रियंका चोपड़ा की तरह स्लिम फिगर पाना चाहती हैं. प्रियंका चोपड़ा अपनी फिट बॉडी का राज हेल्दी डाइट को बताती हैं. आज हम आपको प्रियंका चोपड़ा की स्लिम बॉडी के कुछ सीक्रेट्स बताने जा रहे हैं. 

1- प्रियंका चोपड़ा अपनी डाइट में ऑयली चीजों को शामिल नहीं करती हैं. वह हमेशा चपाती, सब्जियां, सलाद और थोड़े से चावल का सेवन करती हैं. इसके अलावा भरपूर मात्रा में फलों का सेवन करती हैं. जिससे उनके शरीर को पोषक तत्वों की प्राप्ति होती है और उनका वजन भी कंट्रोल में रहता है. 

2- प्रियंका चोपड़ा थोड़ी थोड़ी देर में थोड़ा बहुत खाती रहती हैं. इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा रोजाना नारियल पानी का सेवन करती हैं.  नारियल पानी शरीर को नमी प्रदान करने के साथ-साथ सेहत से जुड़ी समस्याओं से भी बचाता है. 

3- प्रियंका सुबह के नाश्ते में दो अंडे और बिना फैट वाले दूध का सेवन करती हैं. लंच में प्रियंका दाल के साथ सब्जी दो रोटी और सलाद खाती हैं. जिससे उनका पेट लंबे समय तक बना भरा रहता है. 

4- शाम के समय प्रियंका अंकुरित चने खाती हैं. अंकुरित चने सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं. डिनर में प्रियंका सूप चिकन और मछली खाना पसंद करती हैं.

 

सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है नींबू

एसिडिटी की समस्या को दूर करते हैं तुलसी के पत्ते

डिलीवरी के बाद जरूर करें घी का सेवन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -