जानिए, क्या कहता है 23 मार्च का इतिहास
जानिए, क्या कहता है 23 मार्च का इतिहास
Share:

इतिहास में घटित-घटनाएं, जन्म लिए व्यक्ति, विदा लिए महान व्यक्ति, पर्व और उत्सव से जुड़ी बहुत सी ऐसी बातें जो हमें कुछ सीख दे जाती है. और कहती है कि हमें भी अपने जीवन को जीनें का ढंग सीखना चाहिए. साथ ही कैसे संघर्ष, और उत्साह के साथ आगे बढ़ना है.इस तरह की तमाम बातें सामने आती है. हम आपको आगे विस्तार से जानकारी दें रहे है. अपने लेख में आज के इतिहास अर्थात 23 मार्च से जुड़े इतिहास की आज ही के दिन देश-विदेश में क्या-क्या हुआ था किस प्रकार की घटना घटी आदि बातों से आपको अवगत कराएगे.

23 मार्च की महत्वपूर्ण घटनाएँ

1995 - रैनटो रूगीएरो विश्व व्यापार संगठन के पहले महानिदेशक नियुक्त, भारत के विश्वनाथन आनंद ने प्रोफ़ेशनल चेस एसोसियेशन कैंडीडेट्स के फ़ाइनल शृंखला को जीता.

1996 - ताइवान में पहली बार राष्ट्रपति के लिए सीधे चुनाव सम्पन्न.

1999 - पराग्वे के उपराष्ट्रपति पुई मारिया अरगाना की हत्या.

2001 - रूसी अंतरिक्ष स्टेशन 'मीर' की जल समाधि.

2006 - आस्ट्रेलिया ने तस्करी के आरोप में उत्तरी कोरिया के जहाज़ पोंस गू को डुबोया.

2007 - भारत विश्वकप क्रिकेट में श्रीलंका से हारा.

2008 - भारत ने ज़मीन से ज़मीन पर मार करने वाली मिसाइल 'अग्नि-1' का सफल परीक्षण किया. अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों राबर्ट वेनकेन और साइक फ़ोरमैन ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की मरम्मत के लिए अंतिम स्पेसवॉक किया. नासा ने पृथ्वी से 7.5 अरब प्रकाश वर्ष की दूरी पर हुए एक अंतरिक्ष विस्फोट को देखा

 23 मार्च को जन्मे व्यक्ति

1614 - जहाँआरा, मुग़ल बादशाह शाहजहाँ और 'मुमताज़ महल' की सबसे बड़ी पुत्री थी.

1880 - बसंती देवी - भारत की स्वतंत्रता सेनानी.

1910 - राममनोहर लोहिया, भारतीय स्वतंत्रता सेनानी.

1976 - स्मृति ईरानी - पूर्व टेलीविजन अभिनेत्री, 'भारतीय जनता पार्टी' की प्रतिष्ठित महिला नेता.

23 मार्च को हुए निधन

1931- भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु भारत के प्रसिद्ध देशभक्त और शहीद होने वाले क्रांतिकारी.

1992 - गुरदयाल सिंह ढिल्‍लों- भारत के पाँचवें लोकसभा अध्यक्ष.

23 मार्च के महत्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

विश्व मौसम विज्ञान दिवस

शहीद दिवस

ये भी पढ़े

जानिए, क्या कहता है 22 मार्च का इतिहास

मिलिये दुनिया की सबसे सर्वश्रेष्ठ टीचर से

जानिए, क्या कहता है 21 मार्च का इतिहास

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -