जानिए, क्या कहता है 25 फरवरी का इतिहास
जानिए, क्या कहता है 25 फरवरी का इतिहास
Share:

इतिहास में घटित-घटनाएं, जन्म लिए व्यक्ति, विदा लिए महान व्यक्ति, पर्व और उत्सव से जुड़ी बहुत सी ऐसी बातें जो हमें कुछ सीख दे जाती है. और कहती है कि हमें भी अपने जीवन को जीनें का ढंग सीखना चाहिए. साथ ही कैसे संघर्ष, और उत्साह के साथ आगे बढ़ना है.इस तरह की तमाम बाते सामने आती है. हम आपको आगे विस्तार से जानकारी दें रहे है. अपने लेख में आज के इतिहास अर्थात 25 फरवरी से जुड़े इतिहास की आज ही के दिन देश-विदेश में क्या-क्या हुआ था किस प्रकार की घटना घटी आदि बातो से आपको अवगत कराएगे.

25 फ़रवरी की महत्वपूर्ण घटनाएँ...

1788 - पिट्स रेग्यूलेट्री एक्ट पारित किया गया।
1921 - जार्जिया की राजधानी तिब्लिसी पर रूस ने कब्जा किया।
1925 - जापान और पूर्व सोवियत संघ के बीच राजनयिक रिश्ते कायम हुये।
1945 - द्वितीय विश्व युद्ध में तुर्की ने जर्मनी के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
1952 - नार्वे की राजधानी ओस्लो में छठे शीतकालीन ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।
1962 - आम चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत हुई।
2000 - रूस की निचली संसद ड्यूमा द्वारा भारत के साथ द्विपक्षीय प्रत्यर्पण संधि का अनुमोदन।
2003 - गुटनिरपेक्ष आन्दोलन के 13वें शिखर सम्मेलन में 'क्वालालंपुर घोषणा' स्वीकृत।
2006 - दीपा मेहता की फ़िल्म 'वाटर' को 'गोल्डेन किन्नारी' पुरस्कार मिला।
2009- पूर्व सैन्य अधिकारी धीरज मल्होत्रा आईपीएल टूर्नामेंट के निदेशक नियुक्त हुए।

25 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति...

1894 - मेहर बाबा, भारतीय धार्मिक नेता।
1897 - अमरनाथ झा - भारत के प्रसिद्ध विद्वान, साहित्यकार और शिक्षा शास्त्री।
1948 – डैनी डैनज़ोंग्पा, भारतीय अभिनेता
1981 – शाहिद कपूर, भारतीय अभिनेता
1925 - सेहु शगारी - नाइजीरिया के राष्ट्रपति थे।

25 फ़रवरी को हुए निधन...

1987 - एस. एच. बिहारी - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार थे।
2001 - डॉन ब्रैडमैन - ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर।
2008 - हंस राज खन्ना, भारत के उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश (जन्म 1912)

जानिए, क्या कहता है 23 फरवरी का इतिहास

जानिए, क्या कहता है 24 फरवरी का इतिहास

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -