जानिए, क्या कहता है 6 दिसंबर का इतिहास
जानिए, क्या कहता है 6 दिसंबर का इतिहास
Share:

इतिहास में घटित-घटनाएं, जन्म लिए व्यक्ति, विदा लिए महान व्यक्ति, पर्व और उत्सव से जुड़ी बहुत सी ऐसी बातें जो हमें कुछ सीख दे जाती है. और कहती है कि हमें भी अपने जीवन को जीनें का ढंग सीखना चाहिए. साथ ही कैसे संघर्ष, और उत्साह के साथ आगे बढ़ना है.इस तरह की तमाम बाते सामने आती है. हम आपको आगे विस्तार से जानकारी दें रहे है. अपने लेख में आज के इतिहास अर्थात 6 दिसंबर से जुड़े इतिहास की आज ही के दिन देश-विदेश में क्या-क्या हुआ था किस प्रकार की घटना घटी आदि बातो से आपको अवगत कराएगे.

6 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ...

1917 - फिनलैंड ने रुस से स्वतंत्रता की घोषणा की।
1926 - फ़िराक़ गोरखपुरी अपने साहित्यिक जीवन के आरंभिक समय में ब्रिटिश सरकार के राजनीतिक बंदी बनाए गए थे।
1946 - हाेमगार्ड संगठन की स्थापना की गई।
1978 - यूरोपीय देश स्पेन में संविधान को अंगीकार किया गया।
1983 - इजरायल की राजधानी यरुशलम में एक बस धमाके में छह नागरिकों की मौत।
2001 - अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान हथियार डालने पर सहमत।
2002 - स्पेन के कार्लोस मोया को 'एटीपी यूरोपियन प्लेयर आफ़ द इयर' ख़िताब दिया गया।
2007 - आस्ट्रेलिया के स्कूलों में सिक्ख छात्रों को कृपाण साथ ले जाने और मुस्लिम छात्राओं को कक्षाओं में हिजाब पहनकर जाने की इजाजत मिली।
2012 - मिस्र में प्रदर्शन के दौरान सात लोग मारे गये और 770 घायल हुए।

6 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति...

1732 - वॉरेन हेस्टिंग्स - ईस्ट इंडिया कंपनी के पहले गर्वनर जनरल।
1896 - बृजलाल वियाणी - मध्य प्रदेश के प्रमुख सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्त्ता थे।

6 दिसंबर को हुए निधन...

2015 - राम मोहन - प्रसिद्ध भारतीय चरित्र अभिनेता।
2009 - बीना राय - हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री थीं।
1956 - भीमराव आम्बेडकर, एक बहुजन राजनीतिक नेता और एक बौद्ध पुनरुत्थानवादी भी थे।
1998 - मेजर होशियार सिंह, परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक

HPSC: जारी हुआ लिखित परीक्षा का परिणाम, यहां देखें

ECIL ने निकाली इस पद पर भर्ती, 38000 रु होगा वेतन

जॉब और करियर से जुडी हर ख़बर न्यूज़ ट्रैक पर सिर्फ एक क्लिक में, पढिये कैसे करे जॉब पाने के लिए तैयारी और बहुत कुछ.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -