जानिए क्या कहता है 5 दिसंबर का इतिहास
जानिए क्या कहता है 5 दिसंबर का इतिहास
Share:

इतिहास में घटित-घटनाएं, जन्म लिए व्यक्ति, विदा लिए महान व्यक्ति, पर्व और उत्सव से जुड़ी बहुत सी ऐसी बातें जो हमें कुछ सीख दे जाती है. और कहती है कि हमें भी अपने जीवन को जीनें का ढंग सीखना चाहिए. साथ ही कैसे संघर्ष, और उत्साह के साथ आगे बढ़ना है. इस तरह की तमाम बाते सामने आती है. हम आपको आगे विस्तार से जानकारी दें रहे है. अपने लेख में आज के इतिहास अर्थात 5 दिसंबर से जुड़े इतिहास की आज ही के दिन देश-विदेश में क्या-क्या हुआ था किस प्रकार की घटना घटी आदि बातो से आपको अवगत कराएगे.

5 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ...

1657 - शाहजहां के छोटे बेटे मुराद ने खुद को बादशाह घोषित किया।
1917 - रूस में नई क्रांतिकारी सरकार गठन तथा रूस-जर्मनी के बीच युद्ध विराम।
1943 - जापानी हवाई जहाज ने कोलकाता पर बम गिराया।
1946 - भारत में होमगार्ड संगठन की स्थापना हुई।
1950 - सिक्किम भारत का संरक्षित राज्य बना।
1960 - अफ्रीकी देश घाना ने बेल्जियम के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किये।
1971 - भारत ने बंगलादेश को एक देश के रूप में मान्यता दी।
1974 - माल्टा गणराज्य घोषित।
1989 -मुलायम सिंह यादव पहली बार (उत्तर प्रदेश) के मुख्यमंत्री बने
1993 - मुलायम सिंह यादव पुन: (उत्तर प्रदेश) के मुख्यमंत्री बने थे।।
1999 - चेचेन्या में रूस ने अस्थायी तौर पर सेना तैनात करने की घोषणा की।
1999- भारतीय सुंदरी युक्ता मुखी ‘मिस वर्ल्ड’ चुनी गईं।
2000 - अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति चुनाव में जार्ज बुश के पक्ष में फैसला दिया।
2001 - अफ़ग़ानिस्तान में हामिद करजई के नेतृत्व में अंतरिम सरकार के गठन पर चारों गुट सहमत।

5 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति...

1969 - अंजलि भागवत - भारत की प्रसिद्ध महिला निशानेबाज़ हैं।
1938- रघुवीर चौधरी- गुजराती साहित्यकार
1932- नादिरा - हिन्दी फ़िल्मों की मशहूर अभिनेत्नी
1905 - शेख़ मोहम्मद अब्दुल्ला - जम्मू और कश्मीर के क्रांतिकारी नेता, जो बाद में इस राज्य के प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री बने।
1872 - भाई वीर सिंह - आधुनिक पंजाबी काव्य और गद्य के निर्माता के रूप में प्रसिद्ध कवि थे।

5 दिसंबर को हुए निधन...

2016 - जयललिता - तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री एवं ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (ए.आइ.ए.डी.एम.के.) पार्टी की प्रसिद्ध नेता थीं।
1941 - अमृता शेरगिल - प्रसिद्ध भारतीय महिला चित्रकार
1950 - अरबिंदो घोष - भारतीय लेखक
1951 - अवनीन्द्रनाथ ठाकुर, प्रख्यात कलाकार तथा साहित्यकार
1924- एस. सुब्रह्मण्य अय्यर, स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद्‌ और सामाजिक कार्यकर्ता
2013- दक्षिण अफ़्रीका के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न सम्मनित नेल्सन मंडेला
1961 - गुरबचन सिंह सालारिया, परमवीर चक्र से सम्मानित।

पार्ट टाइम जॉब में इन बातों पर ध्यान जरूर दें...

इन बातों पर गौर करें, जल्द मिलेगी नौकरी

इन बातों पर ध्यान दे, ऑफिस में रहेंगे सबसे आगे

जॉब और करियर से जुडी हर ख़बर न्यूज़ ट्रैक पर सिर्फ एक क्लिक में, पढिये कैसे करे जॉब पाने के लिए तैयारी और बहुत कुछ.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -