जानिए, क्या कहता है 3 जनवरी का इतिहास
जानिए, क्या कहता है 3 जनवरी का इतिहास
Share:

इतिहास में घटित-घटनाएं, जन्म लिए व्यक्ति, विदा लिए महान व्यक्ति, पर्व और उत्सव से जुड़ी बहुत सी ऐसी बातें जो हमें कुछ सीख दे जाती है. और कहती है कि हमें भी अपने जीवन को जीनें का ढंग सीखना चाहिए. साथ ही कैसे संघर्ष, और उत्साह के साथ आगे बढ़ना है.इस तरह की तमाम बाते सामने आती है. हम आपको आगे विस्तार से जानकारी दें रहे है. अपने लेख में आज के इतिहास अर्थात 3 जनवरी से जुड़े इतिहास की आज ही के दिन देश-विदेश में क्या-क्या हुआ था किस प्रकार की घटना घटी आदि बातो से आपको अवगत कराएगे.

3 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ...

1833 - ब्रिटेन ने दक्षिण अटलांटिक के फ़ॉकलैंड द्वीप पर कब्जा जमाया।
1894 - रवीन्द्र नाथ टैगोर ने शांति निकेतन में 'पौष मेला' का उद्घाटन किया।
1901 - शांति निकेतन में ब्रह्मचर्य आश्रम खुला।
1911 - अमेरिका में डाक बचत बैंक का उद्घाटन हुआ।
1929 - महात्मा गांधी लॉर्ड इरविन से मिले।
1943 - टेलीविजन पर पहली बार गुमशुदा लोगों के बारे में सूचना का प्रसारण किया गया।
1956 - फ्रांस में एफिल टॉवर के ऊपरी हिस्से में आग लगने से नुकसान।
1957 - अमेरिका के पेनसिल्वेनिया में पहली बार बिजली घड़ी प्रदर्शित की गयी।
1959 - अलास्का को अमेरिका का 49वां राज्य घोषित किया गया।
1968 - देश का पहला मौसम विज्ञान राकेट 'मेनका' का प्रक्षेपण।
1974 - बर्मा (अब म्यांमार) में संविधान को अंगीकार किया गया।
1993 - अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश एवं रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन द्वारा 'स्टार्ट द्वितीय' संधि पर हस्ताक्षर किया गया।
1995 - हरियाणा के डबवाली में एक स्कूल में लगी भीषण आग में 360 लोगों की मौत।

3 जनवरी को जन्मे व्यक्ति...

1831 - सावित्रीबाई फुले, सामाजिक कार्यकर्त्ता, भारत में पहली महिला शिक्षक, और मराठी भाषा में पहली महिला कवयित्री।
1836 - मुंशी नवल किशोर - एशिया की सबसे पुरानी प्रिंटिंग प्रेस के संस्थापक का उत्तर प्रदेश के अलीगढ़।
1938 - जसवंत सिंह - प्रसिद्ध भारतीय राजनेता।
1941 - संजय खान - बॉलीवुड अभिनेता।
1981 - नरेश अय्यर भारतीय पार्श्वगायक
1915 - चेतन आनंद, प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक
1903 - जयपाल सिंह - भारतीय हॉकी के प्रसिद्ध खिलाड़ियों में से एक।

3 जनवरी को हुए निधन...

1972- मोहन राकेश लेखक व नाटककार
2002 - सतीश धवन - भारत के प्रसिद्ध रॉकेट वैज्ञानिक।
2005- जे एन दीक्षित, भारतीय सरकारी अधिकारी।
2013 - एम. एस. गोपालकृष्णन - भारत के प्रसिद्ध वायलिन वादक।

जानिए, क्या कहता है 2 जनवरी का इतिहास

ONGC में निकली भर्ती, 1 लाख रु होगा वेतन

इन नकारात्मक बातों से आपकी नौकरी पड़ सकती है खतरे में

जॉब और करियर से जुडी हर ख़बर न्यूज़ ट्रैक पर सिर्फ एक क्लिक में, पढिये कैसे करे जॉब पाने के लिए तैयारी और बहुत कुछ.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -