जानिए क्या है टोमेटो कुर्मा बनाने  की रेसिपी
जानिए क्या है टोमेटो कुर्मा बनाने की रेसिपी
Share:

अगर आप रोज रोज एक जैसा खाना खाते खाते बोर हो गए है और कुछ नया ट्राई करना चाहते है तो आज हम आपको  टोमेटो कुर्मा की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे है, ये खाने में बहुत ही टेस्टी और  स्पाइसी होता है और इसे खाने के बाद आपकी फैमिली खुश हो जाएगी,

सामग्री:

(फॉर मसाला पेस्ट):

फ्रेश नारियल- ¼ कप (कद्दूकस किया हुआ),चना दाल- 1 टेबलस्पून (रोस्टेड),काजू- 5,सौंफ- ½ टीस्पून,सूखी धनिया-,1 टीस्पून (साबुत),हरी मिर्च- 2,पानी- ½ कप

अन्य सामग्री:

तेल- 2 टेबलस्पून,सरसों- 1 टीस्पून,उड़द दाल- ½ टीस्पून,दालचीनी स्टिक- ½ इंच,करी पत्ता- 1-2,प्याज- 1 (बारीक कटा हुआ),टमाटर- 3 (कटा हुआ).हल्दी- ½ टीस्पून,लाल मिर्च पाउडर- ½ टीस्पून,नमक- स्वादनुसार,चीनी- ½ टीस्पून
पानी- 1 कप,धनियां- 2 टेबलस्पून (बारीक कटा हुआ)

विधि:

1- टोमाटो कुर्मा  बनाने  के  लिए  सबसे  पहले  मसाला  तैयार  कर  ले, मसाले  के  लिए  मिक्सी  में   ¼ कप नारियल, 1 टेबलस्पून रोस्टेड चना दाल, 5 काजू, ½ टीस्पून सौंफ, 1 टीस्पून सूखी धनिया, 2 हरी मिर्च और ½ कप पानी डालकर अच्छे  से  पीस  ले,

2- अब  एक पैन को  गैस  पर  रखे  और  इसमें  तेल  डालकर  गर्म  कर  ले, तेल  के  गर्म  हो जाने  पर  इसमें   सरसों, ½ टीस्पून उड़द दाल, ½ इंच दालचीनी स्टिक और करी पत्ता डालकर फ्राई  करे.

3- अब  इसमें  कटे  हुए  प्याज डालकर भुने .फिर  इसमें  3 टमाटर डालकर तब  तक  पकाये  जब   तक ये  अच्छे  से  गल  ना  जाये..

4- अब  इसमें  ½ टीस्पून हल्दी, ½ टीस्पून लाल मिर्च,  टीस्पून चीनी और नमक डालकर अच्छे  से  चलाये  और  थोड़ी  देर  तक  पकने  दे ..

5- जब  मसाले  अच्छे  से  फ्राई  हो  जाये  तो  इसमें  पइसे  हुए  मसाले  और   1 कप पानी डालकर थोड़ी  देर  तक  पकाएं.

6- लीजिये  आपका  टोमेटो कुर्मा बन कर तैयार है. अब आप इसे धनिया के साथ गार्निश करके इटली के साथ सर्व करें.

 

डिनर में बनाइये आलू और पनीर के कोफ्ते

घर में बनाइये टेस्टी एंड स्पाइसी पनीर रोल टिक्का

डिनर में बनाइये टेस्टी टेस्टी मेथी मलाई पनीर

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -