जानिए 6 फ़रवरी का इतिहास
जानिए 6 फ़रवरी का इतिहास
Share:

इतिहास से अच्छा गुरु कोई दूसरा हो नहीं सकता। इतिहास केवल अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। इसी कड़ी में जानेंगे आज 6 फ़रवरी को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना असर छोड़ा। 

6 फ़रवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं:-
1716- ब्रिटेन और हालैंड के बीच गठबंधन का नवीनीकरण।
1890- महान स्वतंत्रता सेनानी भारत रत्न ख़ान अब्दुल ग़फ़्फ़ार ख़ान का जन्म।
1911- अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रेगन का जन्म। रोनाल्ड विल्सन रेगन अपने बेहतरीन व्यक्तित्व और अंदाज के कारण दुनिया भर में खासे लोकप्रिय रहे। वह इस पद पर पहुंचने वाले एकमात्र फिल्म अभिनेता थे।
1931- मोतीलाल नेहरू का निधन।
1952- एलिजाबेथ द्वितीय ने ग्रेट ब्रिटेन की राजगद्दी संभाली। उन्होंने वर्ष 2002 में ब्रिटिश के राज सिंहासन पर अपने 50 वर्ष पूरे करने का जश्न मनाया था।
1958- म्यूनिख में एक हवाई हादसे में 21 लोग मारे गए। इनमें मानचेस्टर युनाइटिड फुटबाल क्लब के सात खिलाड़ी भी थे।
1959- श्रीमती अन्ना चांडी केरल हाई कोर्ट की पहली महिला न्यायाधीश नियुक्त हुईं।
1971- अपोलो 14 के माध्यम से चांद पर पहुंचे एलन शेपर्ड ने दो दिन तक चांद पर चहलकदमी के चलते एक गोल्फ़ क्लब से गोल्फ बॉल को हिट किया और चांद पर गोल्फ़ खेलने वाले पहले व्यक्ति बन गए।
1993- अमेरिका के टेनिस खिलाड़ी आर्थर ऐश की एड्स से जुड़े निमोनिया से निधन। वह ग्रैंड स्लैम जीतने वाले पहले अश्वेत खिलाड़ी थे।
2001- इसराइल में दक्षिणपंथी लिकुद पार्टी के एरियल शेरॉन ने चुनाव में जीत हासिल की। शेरॉन एक निडर सैनिक और राजनीतिज्ञ माने जाते थे और साल 1982 के लेबनान हमले में उन्होंने रक्षामंत्री के तौर पर अहम भूमिका निभाई थी।

'शादीशुदा लड़कियों का क्या होगा?', आखिर क्यों ऐसा बोले ओवैसी?

शर्मनाक: बूढी माँ को नींद की दवा खिलाकर फुटपाथ पर छोड़कर भागे बच्चे

एक मिनट में बुक होंगे 2.5 लाख टिकट, 5G की पटरी पर सरपट दौड़ेगा भारतीय रेलवे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -