जानिए 11 सितंबर से जुड़ा इतिहास
जानिए 11 सितंबर से जुड़ा इतिहास
Share:

आज 11 सितंबर के दिन कई लोगो ने जन्म लिया, जिनके जीवन जीने का ढंग आपको बहुत कुछ सिखाता है। ऐसी कई घटनाएं हुई, जिससे प्रेरणा मिलती है कि जीवन की इस डोर को आगे कैसे ले जाना चाहिए. आज हम आपको इस बारे में विस्तार से जानकारी देंगे. इस लेख में हम आपको 11 सितंबर से जुड़े इतिहास से अवगत कराएंगे.

1893 – शिकागो में विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद ने कट्टरता, सहिष्णुता और सभी धर्मों में निहित सच्चाई पर ऐतिहासिक भाषण दिया।

1906 – महात्मा गाँधी ने दक्षिण अफ़्रीका में सत्याग्रह आन्दोलन आरंभ किया।

1919 – अमेरिकी नौसेना ने होंडुरास पर आक्रमण किया।

1939 – इराक और सऊदी अरब ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1941 – अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन का निर्माण शुरू हुआ।

1951 – इंग्लिश चैनल तैरकर पार करने वाली पहली महिला बनी फ्लोरेंस चैडविक। उन्हें इंग्लैंड से फ्रांस पहुंचने में 16 घंटे और 19 मिनट लगे।

1961 – विश्व वन्यजीव कोष की स्थापना।

1965 – भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय सेना ने दक्षिण पूर्वी लाहौर के निकट बुर्की शहर पर कब्ज़ा किया।

1968 – एयर फ्रांस का विमान संख्या 1611 नाइस के निकट दुर्घटनाग्रस्त। हादसे में 89 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों की मौत।

1971 – मिस्र में संविधान को अंगीकार किया गया।

1973 – चिली के राष्ट्रपति साल्वाडोर अलांदे का सैन्य तख्तापलट।

1996 – राष्ट्रमंडल संसदीय संघ में पहली बार एक महिला अध्यक्ष निर्वाचित।

2001 – अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर व पेंटागन पर आतंकवादी हमले में 6 हज़ार से अधिक लोग मरे।

2003 – चीन के विरोध के बावजूद तिब्बत के धार्मिक नेता दलाई लामा से अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश मिले।

2005 – गाजा पट्टी में 38 सालों से जारी सैन्य शासन समाप्त करने की घोषणा।

2006 – पेस और डेम की जोड़ी ने अमेरिकी ओपन का युगल ख़िताब जीता। भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश पी.एन. भगवती संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार समिति में चौथी बार पुनर्निर्वाचित। प्रख्यात बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने भारतीय नागरिकता की मांग की। स्विट्जरलैंड के रोजर फ़ेडरर को लगातार तीसरी बार अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट का ख़िताब। अमेरिकी अंतरिक्ष यान अटलांटिस अंतरिक्ष के साथ जुड़ा।

2007 – येरूशलम से सटे डेविड शहर में लगभग 2000 साल पुरानी सुरंग का पता लगा।

2009 – नोएडा के निठारी काण्ड के आरोपी मोनिन्दर सिंह पंढेर को इलाहाबाद के उच्च न्यायालय ने 19 मामलों में एक रिपा हलदर मामले में बरी किया। सर्वोच्च न्यायालय ने कांशीराम स्मारक स्थल के निर्माण पर रोक लगाई।

2012 – सोमालिया की सेना के साथ संघर्ष में अल शबाब के 50 आतंकवादी मारे गए।

ये भी पढ़े

इंटरव्यू के लिए जा रहे है तो इन बातो पर अवश्य दे ध्यान

बिहार cdpo में भर्ती शीघ्र करे आवेदन

CG Vyapam में विभिन्न पदों हेतु नौकरी

जॉब और करियर से जुडी हर ख़बर न्यूज़ ट्रैक पर सिर्फ एक क्लिक में, पढिये कैसे करे जॉब पाने के लिए तैयारी और बहुत कुछ.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -