Turn off for: Hindi
जानिए भारतीय हॉकी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य
Share:

भारत में करोड़ों लोग क्रिकेट के दीवाने हैं, लेकिन देश का राष्ट्रीय खेल हॉकी हैं. हॉकी देश के खेलप्रेमियों पर उतना प्रभाव नहीं छोड़ पाया हैं, जितना क्रिकेट ने छोड़ा हैं. हालांकि अब हॉकी भी देश के खेलप्रेमियों पर तेजी से अपना प्रभाव छोड़ता हुआ नज़र आ रहा हैं. आइये आज इस अवसर पर हम आपको हॉकी की गहराइयों में लेकर चलते हैं. आज हम आपको भारतीय हॉकी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारी प्रदान कर रहे हैं.

- भारत साल 1928 में IHF में सम्मिलित हुआ था. तब भारत पहला ऐसा गैर यूरोपीय देश बना था, जो कि अंतर्राष्ट्रीय हॉकी फेडरेशन (International Hockey Federation) में सम्मिलित हुआ हो. 

- भारत के खेल इतिहास में भारतीय हॉकी टीम पहली ऐसी टीम हैं, जिसने 1926 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड, 1928 में यूरोप और 1932 में जापान / अमेरिका में कदम रखा था. 

- भारतीय हॉकी टीम विश्व की पहली ऐसी टीम हैं, जिसने लगातार 30 मुकाबले में जीत दर्ज की हैं. भारत ने 1928 से लेकर 1960 तक लगातार 30 जीत दर्ज की थी जो रिकॉर्ड अब तक कोई नही तोड़ पाया हैं. 

- साल 1932 में ही भारतीय हॉकी टीम भारत की पहली ऐसी स्पोर्ट टीम बन गई थी जिसने दुनियाभर में मैच खेले थे. भारत ने तब टोक्यो, लोस एंजेल्स, ओमाहा, फिलाडल्फिया, एम्स्टर्डम, बर्लिन, पराग्वे, बुडापेस्ट, कोलंबो, मलाया आदि में हॉकी मैच खेले थे.  

- भारत ने 1968 के ओलंपिक में जापान की टीम को बिना गोल किये 5-0 से पराजित कर दिया था. क्योंकि एक फैसला जापान के विरुद्ध जाने के कारण उन्होंने मैदान पर आने से मना कर दिया था. 

- भारतीय हॉकी टीम की यह एक विशेषता है कि भारतीय टीम के अधिकतर खिलाडियों का उपनाम 'सिंह' रहता हैं. 

- जनवरी 2015 के पहले तक 5 विदेशी खिलाड़ी भारतीय हॉकी टीम के कोच पद को संभाल चुके थे, लेकिन संयोगवश पांचों अपने टर्म से पहले ही टीम का साथ छोड़ कर चले गए. 

- पूर्व खिलाड़ी धनराज पिल्लै एक मात्र ऐसे भारतीय हॉकी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 3 ओलिंपिक गेम, 3 वर्ल्ड कप और 4 एशियाई खेलो में भारत का प्रतिनिधित्व किया हो. 

- Olympics में भारतीय हॉकी टीम सबसे सफल टीम हैं, जिसने कुल 8 ओलम्पिक गोल्ड जीते हैं. वहीं पाकिस्तान भी इस सूची में भारत के साथ संयुक्त रूप से मौजूद हैं. 

CWG:भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच का बड़ा बयान

अपने बेटे को हॉकी प्लेयर बनाना चाहते हैं शाहरुख़

CWG2018: टेबल टेनिस में भारत ने जीता गोल्ड

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -