जानिए गाँधी जी के बारे में कुछ 10 तथ्य
जानिए गाँधी जी के बारे में कुछ 10 तथ्य
Share:

महात्मा गांधी जी को देश का राष्ट्रपिता भी कहा जाता है। भारत को आजादी दिलवाने में महात्मा गांधी का खास किरदार रहा है। गांधी जी के पिता का नाम करमचंद गांधी था जो कि राजकोट के दीवान थे तथा इनकी माता का नाम पुतलीबाई था। गांधी जी ने आजादी के लिए हमेशा सत्य तथा अहिंसा का मार्ग चुना और कई आंदोलन किए। 30 जनवरी को गांधी जी को नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. इसलिए हर वर्ष भारत में 30 जनवरी को शहीद दिवस (Martyr's Day) मनाया जाता है।

तो आइये आज गाँधी जी के बारे में कुछ 10 रोचक तथ्यों से आपको रूबरू करवाते है:
1. गांधी जी की मातृ-भाषा गुजराती थी।
2. गांधी जी ने अल्फ्रेड हाई स्कूल, राजकोट से पढ़ाई की थी।
3. गांधी जी का जन्मदिन 2 अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय अंहिसा दिवस के रूप मे विश्वभर में मनाया जाता है।
4. वह अपने माता-पिता के सबसे छोटी संतान थे उनके दो भाई और एक बहन थी।
5. गांधी जी के पिता धार्मिक रूप से हिंदू तथा जाति से मोध बनिया थे।
6. माधव देसाई, गांधी जी के निजी सचिव थे।
7. गांधी जी की हत्या बिरला भवन के बगीचे में हुई थी।
8. गांधी जी और प्रसिध्द लेखक लियो टोलस्टोय के बीच लगातार पत्र व्यवहार होता था।
9. गांधी जी ने दक्षिण अफ्रीका के सत्याग्रह संघर्ष के दोरान , जोहांसबर्ग से 21 मील दूर एक 1100 एकड़ की छोटी सी कालोनी, टॉलस्टॉय फार्म स्थापित की थी।  
10.  गांधी जी का जन्म शुक्रवार को हुआ था, भारत को स्वतंत्रता शुक्रवार को ही मिली थी तथा गांधी जी की हत्या भी शुक्रवार को ही हुई थी।

इसी के साथ गाँधी जी अपने जीवन में कई ऐसे कार्य किए है जिन्हे लोग आज भी काफी याद करते है।

पानी की टंकी में डालकर कलियुगी पिता ने की 6 वर्षीय मासूम की हत्या, परिवार में पसरा मातम

ड्रैगन को आँख दिखाने के लिए तैयार भारत, LAC पर तैनात किए T-90 और T-72 टैंक

अब 'संस्कृत' में भी जारी की जाएंगी सरकार की सूचनाएं, सीएम योगी ने दिया आदेश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -