जानिए किस दिन रिलीज होगी अक्षय कुमार की नई फिल्म राम सेतु
जानिए किस दिन रिलीज होगी अक्षय कुमार की नई फिल्म राम सेतु
Share:

अक्षय कुमार की हर वर्ष एक या उससे अधिक मूवीज रिलीज होती हैं। अक्षय कुमार की होली पर मूवी 'बच्चन पांडे' रिलीज की गई थी। मूवी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है। वहीं, अक्षय कुमार की मूवी की लिस्ट में कई फिल्में हैं। इन्हीं में से एक मूवी 'राम सेतु' है।  जिसकी फैंस बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे हैं। इसी बीच अक्षय कुमार ने इस फिल्म से जुड़ी एक झलक सोशल मीडिया पर भी साझा कर दी है। जिससे फैंस का उत्साह और भी बढ़ चुका है। इसके साथ ही अक्षय कुमार ने कहा है कि मूवी 'राम सेतु' कब रिलीज होने वाली है। 

अक्षय कुमार ने साझा किया 'राम सेतु' का पोस्टर: अक्षय कुमार ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटोज साझा की है। इसमें आप देख सकते हैं कि अक्षय कुमार अपने हाथों में मसाल लिए हुए दिखाई दे रहे है। उनके साथ जैकलीन फर्नांडिस और सत्यदेव भी दिखाई दे रहे है। तीनों को देखकर ऐसा लग रहा है कि वह कुछ देखकर हैरान हो गए हैं। अक्षय कुमार ने इस  फोटो के साथ कैप्शन में पोस्ट किया है, 'राम सेतु की दुनिया को एक झलक। दिवाली 2022 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।' 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

'राम सेतु' सिनेमाघरों के साथ ओटीटी पर भी होगी रिलीज: अभिषेक शर्मा के डायरेक्शन में बन रही मूवी 'राम सेतु' में अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडिस के अलावा नुसरत भरूचा भी इसमें दिखाई देने वाली है। बताते चलें कि फिल्म 'राम सेतु' सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद OTT प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज  की जाएगी।

गोविंदा की इस मूवी के गाने पर भांजी ने लगाए देसी ठुमके, फिर बताई होश उड़ा देने वाली बात

जानिए कैसा है Heropanti -2 का रिव्यू

फैंस की उम्मीदों पर खरी उतर रही रनवे 34

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -