60 की उम्र में भी जवान रखेगा यह गुलाब का तेल, ऐसे करें उपयोग
60 की उम्र में भी जवान रखेगा यह गुलाब का तेल, ऐसे करें उपयोग
Share:

कोई भी महिला नहीं चाहती की बढ़ती उम्र का असर उसकी चेहरे पर दिखाई दे। उम्र बढ़ने के साथ-साथ त्वचा पर दाग, धब्बे या झुर्रियां दिखाई देने लगती हैं, परन्तु इनसे बचने के लिए और खूबसूरत दिखने के लिए महिलाएं प्रयास करती हैं। इसके लिए महिलाएं पार्लर जाने से लेकर बाजार में मौजूद महंगी-महंगी क्रीम की मदद लेती हैं। कई सारी महिलाएं तो तरह-तरह के ट्रीटमेंट भी कराती हैं। परन्तु बढ़ती उम्र के प्रभावों से बचने में गुलाब का तेल आपकी मदद कर सकता है। 

-गुलाब का तेल इस तरह से बनाएं
-दस गुलाब की पंखुड़ियां, 
-थोड़ा सा जैतून का तेल 
-एक कप पानी

सर्वप्रथम पहले ताजे गुलाबों की पंखुडि़यों को अलग-अलग कर लें। कांच के बर्तन में जैतून का तेल लेकर उसमें निकाली गई पंखुड़ियों को डाल दीजिये। एक बर्तन में पानी को गर्म करें और उस बर्तन में तेल की शीशी को रख दीजिये। रात भर ऐसे ही तेल की शीशी को गर्म पानी में पड़ा रहने दीजिये। सुबह तेल से पंखुड़ियों को निकालकर निचोड़ लीजिये। पंखुड़ियों से निकले तेल को कांच के बर्तन में रखिये। अब इस तेल की चार पांच बूंदों का उपयोग चेहरे पर करें। 

गुलाब जल चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका उपयोग भी लगभग सभी करते हैं। इसी तरह गुलाब के तेल के भी बहुत सारे फायदे हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व चेहरे पर आने वाली झुर्रियों को खत्म करता है। चेहरे पर नजर आने वाली लकीरों को दूर करने के लिए रोजाना इस तेल की कुछ बूंदों से मसाज करिये। आंखों के आसपास की त्वचा सबसे ज्यादा नाजुक होती है  तभी उम्र का सबसे पहला असर आंखों के पास ही दिखता है। यहां की त्वचा ढ़ीली पड़ने लगती है और लकीरें पड़ जाती हैं। गुलाब का तेल इन लकीरों को खत्म करने में बहुत मदद करता है। नेचुरल होने के कारण आंखों पर भी इसका गलत प्रभाव नहीं पड़ता है। 

किडनी की बिमारियों से राहत दिलाएगा आयुर्वेद

पूर्व पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ जाएंगे विदेश, इन कारणों से मिला मौका

महिलाओ में फर्टिलिटी को बढ़ाने के लिए अपनाये ये टिप्स 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -