जानें बीते 24 घंटों में सामने आए कितने केस, क्या है आंकड़ा
जानें बीते 24 घंटों में सामने आए कितने केस, क्या है आंकड़ा
Share:

नई दिल्ली: देशभर में कोविड-19 का कहर थमता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। भारत (India) में कोरोना से लोग संक्रमित हो 1,05,72,672 गए हैं। वहीं इस वायरस की चपेट में आने से अब तक 1,52,456 लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि, राहत की बात ये है कि 1,02,10,697 इस वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। देश में कोविड-19 को मात देकर ठीक होने वालों की संख्या सक्रिय केसों की संख्या से अधिक है। सक्रिय मामलों की कुल तादाद 2,05,109 है।

महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 19 लाख 90 हजार पार: अगर राज्यवार कोविड-19 आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो देश में सबसे अधिक कोविड-19 प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है। महाराष्ट्र में कोविड संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 19,90,759 हो चुका है। जिसके साथ ही सक्रिय मामलों का आंकड़ा  52,653 है। वहीं 18,86,469 लोग वायरस को मात देकर रिकवरी हो गए है। यहां अब तक 50,438 लोग कोविड-19 की जद में आने की वजह से अपनी जान खो चुके है।

कर्नाटक में कोरोना से 12,162 लोगों की मौत: कोविड-19 के सबसे अधिक मामलों में महाराष्ट्र के उपरांत दूसरे नंबर पर कर्नाटक है, यहां कोविड-19 की चपेट में अब तक 9,31,997 लोग आ चुके हैं। राज्य में सक्रिय केसों का आंकड़ा 8,580 हो गया है। संक्रमण को मात देकर स्वस्थ होने वालों की तादाद  9,11,232 पर पहुंच गई है। वहीं संक्रमण की जद में आने से प्रदेश में अब तक 12,166 लोगों की मौत हो चुकी है।

दिल्ली में संक्रमित मामलों की संख्या 6 लाख 32 हजार के पार: जंहा इस बात का पता चला है कि देश की राजधानी दिल्ली में  कोविड-19 संक्रमण एक बार फिर से काबू में आता दिख रहा है। यहां संक्रमण के कुल केसों का आंकड़ा बढ़कर 6,32,429 हो गई है। कोविड-19 के कुल केसों में सक्रिय मामलों का आंकड़ा 2,544 है। वहीं 6,19,139 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। यहां अब तक 10,746 लोगों की जान जा चुकी है।

दिल्ली में 9 माह बाद फिर खुलेंगे स्कूल, आज से शुरू होंगी कक्षाएं

एक सप्ताह में रिकॉर्ड 534 किलोमीटर राजमार्गों का निर्माण: सरकार

भारत स्थानीय सामग्री में जारी रखेगा निवेश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -