जानिए कैसे एक लिट्टी बेचने वाला बना गया भोजपुरी इंडस्ट्री का सुपरस्टार
जानिए कैसे एक लिट्टी बेचने वाला बना गया भोजपुरी इंडस्ट्री का सुपरस्टार
Share:

भोजपुरी सिनेमा और संगीत की दुनिया के सुपरस्‍टार खेसारी लाल यादव आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे है। खेसारी का जन्‍म बिहार (Bihar) के सिवान (Siwan) जिले में 6 मार्च 1986 को हुआ था। 35 वर्ष की आयु में उन्‍होंने अपने छोटे से गांव से बाहर निकलकर वह मुंबई की मायानगरी से लेकर पूरी दुनिया में फैले भोजपुरी (Bhojpuri Film Industry) और हिंदी भाषि‍यों के मध्य अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो चुके है। इस मुकाम तक पहुंचने में खेसारी को इतना लंबा फासला और इतना कठिन संघर्ष करना पड़ा है, इसकी कल्‍पना भी ढेरों लोग नहीं कर पाएंगे।

दिल्‍ली की सड़क पर बेचते थे लिट्टी: खेसारी ने अपने जीवन में फर्श से अर्श तक का मुकाम को अपने नाम कर लिया है। उन्‍होंने एक समय में बहुत ही ज्यादा गरीबी का सामना किया था। उनका जन्‍म बहुत गरीब परिवार में हुआ। उम्र हुई और कमाने की जरूरत महसूस हुई तो वे दिल्‍ली के लिए निकल गए। वहां एक धागा कंपनी में काम किया। शादी हुई और परिवार का खर्च बढ़ा तो एक समय में वे दिल्‍ली के ओखला क्षेत्र में सड़क किनारे अपने पिता के साथ लिट्टी बेचने लगे थे। एक समय साइक‍िल तक के लिए मुहताज खेसारी अब करोड़ों की संपत्ति के ऑनर भी है।

गाने का शौक ले गया कामयाबी की मंजिल तक:  खेसारी को डांस और गाने का शौक पहले से था। यही शौक उनकी कामयाबी का कारण बना। उनके गाने बिहार के भोजपुरी क्षेत्र में बहुत लोकप्रिय होने लगे। उनकी प्रसिद्धि बढ़ी तो उन्‍होंने भोजपुरी के दूसरे नामचीन गायकों की तरह ही भोजपुरी सिनेमा का रुख किया। यहां भी उन्‍हें भरपूर कामयाबी हासिल हुई है।

साड़ी में रानी ने दिखाया क्वीन वाला अंदाज

पूनम दुबे ने बिकिनी पहन पानी में लगा दी आग...हर कोई हुआ दीवाना

नम्रता मल्ला का डांस देख घायल हो गए फैंस...वायरल हुआ वीडियो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -