महिलाओं के शरीर की हर समस्या को दूर करेंगी ये 6 तरह की पत्तियां
महिलाओं के शरीर की हर समस्या को दूर करेंगी ये 6 तरह की पत्तियां
Share:

दुनियाभर में कई पेड़ों की पत्तियां हैं जिनमे कई तरह के औषधीय गुण मौजूद होते हैं। यह गुण शरीर की कई बीमारियों को दूर करते हैं और औषधीय गुणों से भरपूर इन पत्तियों से महिलाओं की परेशानियां जैसे- पीरियड्स में दर्द, मोटापा, थायराइड की समस्या, झड़ते बालों की परेशानी, स्ट्रेस, कमजोर प्रजनन क्षमता इत्यादि को दूर किया जा सकता है। अब आज हम आपको उन्ही पत्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

मोरिंगा की पत्तियां- आपको शायद ही पता होगा कि सहजन की पत्तियां या मोरिंगा की पत्तियां शरीर में हार्मोन को संतुलित करने में मददगार होती है। सबसे अधिक महिलाओं को मोनोपॉज के दौरान होने वाली समस्याओं को दूर करने में यह लाभकारी मानी जाती हैं। इसके अलावा सहजन की पत्तियों के इस्तेमाल से पीरियड्स में ऐंठन, दर्द, नींद न आने की परेशानी दूर हो सकती है।

करी पत्ते- आप तो जानते ही होंगे करी पत्ता स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। जी हाँ और इसके सेवन से गर्भवती महिलाओं की परेशनी जैसे- मतली, उल्टी इत्यादि को दूर किया जा सकता है। इसी के साथ पीरियड्स के दौरान करी पत्तियों से तैयार चाय का सेवन करने से दर्द कम होता है।

गुड़हल की पत्तियां- झड़ते बालों की परेशानी को दूर करने के लिए कई महिलाएं गुड़हल की पत्तियों का इस्तेमाल करती हैं। केवल यही नहीं बल्कि इसकी पत्तियों से तैयार चाय का सेवन करने से पीरियड्स में होने वाली परेशानी जैसे- पेट दर्द, ऐंठन, हैवी ब्लीडिंग इत्यादि को कम किया जा सकता है।

तुलसी की पत्तियां- तुलसी की पत्तियां कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटी और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती हैं। जी दरअसल इसकी पत्तियों का सेवन इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ-साथ महिलाओं के शरीर में होने वाली समस्याएं जैसे - पेट दर्द, उल्टी, ऐंठन इत्यादि को कम कर सकती हैं।

नीम की पत्तियां- महिलाओं के लिए नीम की पत्तियां काफी लाभकारी होती हैं। जी दरअसल नीम की पत्तियों में मौजूद औषधीय गुण शरीर की कई समस्याओं को दूर करता है। इसके अलावा यह मोटापा से लेकर स्किन की समस्याओं को दूर करती हैं।

धनिया की पत्तियां- यह स्किन से लेकर स्वास्थ्य संबंधी परेशानी दूर कर सकते हैं। जी हाँ और इसके सेवन से महिलाओं में होने वाली थायराइड की परेशानी दूर होती है।

बच्चो को हो रहा है पीठ दर्द तो डाइट में शामिल करें ये चीजें

दांतों के लिए खतरा बनी कोरोना की चौथी लहर, इन 6 लक्षणों को न करें नजरअंदाज

गर्मी में इन 5 ड्रिंक्स को पीकर लू से बच सकते हैं आप, नहीं लगेगी बार-बार प्यास

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -