जानिए आपकी गर्लफ्रेंड के फेवरेट रंग से उसका व्यक्तित्व
जानिए आपकी गर्लफ्रेंड के फेवरेट रंग से उसका व्यक्तित्व
Share:

होली का पर्व सभी को पसंद आता है क्योंकि यह रंगबिरंगा और सजीला पर्व होता है। इस बार होली 9 और 10 मार्च 2020 को है। तो ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप कैसे रंगों की पसंद से जान सकते हैं अपनी गर्लफ्रेंड के गुणों को।

* कहा जाता है जो महिलाएं सफेद रंग को पसंद करती है, वह सज्जन, सरल, दयालु, भली, सच्ची, स्वार्थरहित, न्यायप्रिय तथा मानवीय गुणों से संपन्न होती है। इसी के साथ दूसरों की सहायता, सेवा का गुण, स्वभाव में गंभीरता, आडंबरहीन ऐसी महिलाओं की पहचान होती है। ऐसी महिलाओं की आवाज में बुलंदी, दृढ़ता तथा आत्मविश्वास होता है।

* जो महिलाएं काला रंग पसंद करती हैं, वे सामान्यत: उदास और निराश प्रकृति की होती हैं। इसी के साथ कभी-कभी उनके स्वभाव में तीखापन आ जाता है। कहते हैं ऐसी महिलाए व्यक्तित्व आकर्षक, सौन्दर्य में साक्षात सुंदरता की देवी 'वीनस' रूपगर्विता, पति-प्रेमी पर दबदबा बनाए रखने में कुशल और आत्मविश्वासी होती हैं। इसी के साथ ऊपर से कठोर और अंतरमन इनका मखमली होता है।

* जो महिलाएं पीले रंग को पसंद करती है, वह गप-शप करने वाली होती हैं और जासूसी भी होती है। इसी के साथ ऐसी महिलाएं मितव्ययी होते हुए भी आत्मप्रशंसा के क्षणों में अत्यधिक सहायता प्रदान कर देती है। कहते हैं ऐसी महिलाओं में स्वच्छंदता के गुण होते हैं और यही गुण इन्हे चमकीला और बहुमुखी प्रतिभा संपन्न बना देता है।

* जो महिलाएं नारंगी रंग पसंद करती है, वह स्नेहमयी, मैत्रीपूर्ण तथा आनंददायिनी स्वभाव की स्वामिनी होती है तथा अपने मैत्री संबंधों में संतुलन बनाए रखती है। इसी के साथ ऐसी महिलाएं आध्यात्मिक चिंतन, सभी के प्रति सद्भाव एवं 'परहित सरस धर्म नहीं भाई' की उक्ति को अपने जीवन दर्शन में आदर्श मानती है। यह मृदुलता, सुरुचिपूर्ण भोजन व्यवस्था, व्यावहारिक चंचलता, चपलता के साथ चाल-ढाल में आगे रहती हैं।

* जो महिलाएं गुलाबी रंग को पसंद करती है, उनकी चाल-ढाल में गंभीरता तथा व्यवहार में तटस्‍थता पाई जाती है। अहंकार की मात्रा कितनी भी हो, किंतु चंचलता और व्यावहारिक शालीनता इनके व्यक्तित्व को आकर्षण का केंद्र बना देती है। मुखड़े पर थिरकती मुस्कान और आंखों में चुंबकीय आकर्षण इनके व्यक्तित्व को मनोहारी बना देता है। शिष्टाचार इनके सामाजिक परिवेश को और भी समृद्ध बना देता है।

* जो महिलाएं स्लेटी रंग पसंद करती हैं, वे शांत, कुशल, परिश्रमी तथा अपने काम से काम रखने वाली होती हैं। इसी के साथ उनका मस्तिष्क उर्वराशील होता है और व्यावसायिक या अन्य क्षेत्रों में वे बहुत अच्‍छा काम कर सकती हैं।

* जो महिलाएं लाल रंग को पसंद करती है, वह कभी प्रसन्न, कभी उग्र, निर्भीक तथा उत्तेजक स्वभाव वाली होती है। इसी के साथ साहसी तथा अपने जीवन के प्रत्येक क्षण को आनंदपूर्ण बनाने की इच्छुक रहती है। 

* जो महिलाएं हरा रंग पसंद करती हैं, उनका वार्तालाप अंतहीन होता है। इसी के साथ उनके मन में उमंग और उल्लास का अद्भुत सम्मिश्रण रहता है। वहीं उनका अंतरमन कल्पनाओं के रथ पर आरूढ़ होता, सुखद सपनों में खोया रहता है। वे चुस्त, फुर्तीली और चतुराई के साथ जब भी जिससे प्यार करती है, जी-जान से करती हैं। 

जानिये मयूर पंख से कैसे हो सकता है ग्रह दोष दूर

जानिये किस माला से मंत्र का जाप करना होता है लाभकारी

यदि गायत्री मंत्र का करते है जाप तो मिलेगा यह महावरदान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -