जानिए भारतीय रिजर्व बैंक के 23वें गवर्नर के बारे में
जानिए भारतीय रिजर्व बैंक के 23वें गवर्नर के बारे में
Share:

3 फ़रवरी 1963 में भोपाल शहर में जन्मे रघुराम राजन अभी हाल ही भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर के पदभार से सेवानिवृत्त हुए हैं. रघुराम राजन ने भारतीय रिज़र्व बैंक के 23वें गवर्नर के रूप में पदभार अधिग्रहण किया था उनका कार्यकाल 5 सितम्बर 2013 से 4 सितम्बर 2016 तक रहा.

भोपाल में 3 फ़रवरी 1963 को जन्मे रघुराम ने अपनी इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री 1985 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली से हासिल की। इसके बाद उन्होंने इण्डियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेण्ट, अहमदाबाद से 1987 में एम बी ए की डिग्री हासिल की। इतना ही नहीं इसके बाद उन्होंने 1991 में मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से अर्थशास्त्र विषय में पी.एच.डी. की।

ग्रेजुएट की पढाई के बाद राजन शिकागो विश्वविद्यालय के ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस का हिस्सा बने। फिशर ब्लैक पुरस्कार पाने वाले राजन प्रथम प्राप्तकर्ता थे उन्हें ये पुरस्कार जनवरी 2003 में अमेरिकन फाइनेंस एसोसिएशन द्वारा दिया गया. इस दौरान वे सितम्बर 2003 से जनवरी 2007 तक अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष में आर्थिक सलाहकार और अनुसंधान निदेशक (मुख्य अर्थशास्त्री) रहे। फिशर ब्लैक पुरस्कार 40 से कम उम्र के अर्थशास्त्री के वित्तीय सिद्धान्त और अभ्यास में योगदान के लिए दिया जाता है।

इसके अलावा उन्हें और जो सम्मान प्राप्त हुए हैं वो हैं -

2011- में नासकोम द्वारा - ग्लोबल इंडियन ऑफ द ईयर
2012- में इन्फोसिस द्वारा-आर्थिक विज्ञान के लिए सम्मान
2013- वित्तीय अर्थशास्त्र के लिए सैंटर फार फाइनेंशियल स्टडीज़, ड्यूश बैंक सम्मान.

4 सितंबर 2016 को रघुराम का गवर्नर का कार्यकाल समाप्त हुआ है. उन्होंने 23वें गवर्नर के रूप में ये पदभार ग्रहण किया था. अपने कार्यकाल के समाप्ति के बाद अब राजन अपने शैक्षिक क्षेत्र में वापिसी करेगे और उन्होंने कहा कि वह देश की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेगे और जब भी उनकी जरूरत होगी वो हमेशा उपलब्ध होंगे. उन्होंने सरकार को भरोसा जताया कि उनके उत्तराधिकारी आर बी आई को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे.

कम ब्याज दरों से विश्व अर्थव्यवस्था को हो सकता है भारी नुकसान: रघुराम राजन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -