सुनील शेट्टी के दामाद बनेंगे क्रिकेटर केएल राहुल! अथ‍िया संग मारी धांसू एंट्री
सुनील शेट्टी के दामाद बनेंगे क्रिकेटर केएल राहुल! अथ‍िया संग मारी धांसू एंट्री
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अभिनेत्री अथ‍िया शेट्टी एवं क्रिकेटर केएल राहुल के सीक्रेट अफेयर से पर्दा हट चुका है। दोनों सितारों ने अपने रिलेशनश‍िप पर बहुत वक़्त तक चुप्पी साधे रखी थी पर अब विश्व के समक्ष अथ‍िया के लिए केएल राहुल का इजहार-ए-मोहब्बत सामने आ चुका है। बुधवार को मूवी तड़प के प्रीमियर पर दोनों पहली बार मीड‍िया के सामने साथ दिखाई दिए। अथ‍िया एवं केएल राहुल को एक साथ स्टेज पर देख उनकी फोटोज लेने के लिए लाइन लग गई थी। 

वही अथ‍िया केएल राहुल का हाथ पकड़े स्टेज पर पहुंचीं तथा उन्होंने पैपराजी को कई स्माइल‍िंग पोज दिए। इस के चलते दोनों सितारों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी, मानो वे एक-दूसरे का हाथ हमेशा के लिए थामना चाहते हैं। प्रीमियर में अथ‍िया के पापा सुनील शेट्टी एवं मां माणा शेट्टी भी सम्मिलित हुईं। अथ‍िया की पूरी फैमिली केएल राहुल के साथ तस्वीरें लेते दिखाई दिए। अथ‍िया के भाई अहान शेट्टी के फिल्म प्रीमियर में केएल राहुल की उपस्थिति बड़ी बात है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)

हाल ही में 5 नवंबर को अथ‍िया के जन्मदिन पर केएल राहुल ने अपने रिलेशनशिप पर आधिकारिक मुहर लगाई थी। उन्होंने अथ‍िया के साथ क्यूट तस्वीरें साझा किया एवं हार्ट इमोजी के साथ लिखा 'हैप्पी बर्थडे मेरी @athiyashetty।' उनके इस पोस्ट ने सभी अटकलों पर फुलस्टॉप लगा दिया। लोगों ने केएल राहुल के इस पोस्ट पर अथ‍िया को जन्मदिन की बधाई दी।

कोरोना की चपेट में आया बॉलीवुड का एक और स्टार, घबराए फैंस कर रहे ठीक होने की कामना

शुरू हुई 'गदर 2' की शूटिंग, सामने आई सनी देओल और अमीषा पटेल की ये बेहतरीन तस्वीरें

वायरल हुए पराग अग्रवाल और श्रेया घोषाल के 10 साल पुराने ट्वीट, अब सिंगर ने दी ये प्रतिक्रिया 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -