इस दिन शादी के बंधन में बंधेगे KL राहुल और अथिया, जानिए कितने दिन चलेगा फंक्शन
इस दिन शादी के बंधन में बंधेगे KL राहुल और अथिया, जानिए कितने दिन चलेगा फंक्शन
Share:

बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) बीते तीन वर्ष से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन दोनों के विवाह की खबरें बहुत समय से आ रही हैं। हालांकि, दोनों के परिवार की तरफ से शादी या शादी की डेट को लेकर कोई बयान सुनने के लिए नहीं मिला है। अब लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट में अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी की डेट भी सामने आ चुकी है। जिसमे ये भी कहा जा रहा है कि इस कपल की शादी का फंक्शन 3 दिन तक चलने वाला है। आइए जानते हैं कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल कब विवाह करने जा रहे है।

अथिया शेट्टी और केएल राहुल 23 जनवरी को करेंगे शादी: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अथिया शेट्टी और केएल राहुल के परिवार ने विवाह की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इन दोनों की ग्रैंड वेडिंग साबित होने वाली है। ये कपल 23 जनवरी को 7 फेरे लेने वाला है। अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी की रस्में 21 जनवरी से 23 जनवरी के बीच निभाई जाने वाली है। 21 और 22 को हल्दी, मेहंदी और संगीत का फंक्शन होगा। वहीं, 23 जनवरी को ये कपल शादी करने वाला है। ये कपल सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले पर सात फेरे लेने वाला है। हालांकि, अथिया शेट्टी और केएल राहुल की फैमिली की तरफ से शादी को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

 

अथिया शेट्टी और केएल राहुल का रिलेशनशिप: खबरों की माने तो अथिया शेट्टी और केएल राहुल हाल ही में दुबई से न्यू ईयर सेलिब्रेट कर इंडिया वापस आ चुके है। गौरतलब है कि अथिया शेट्टी अपने भाई अहान शेट्टी की मूवी 'तड़प' की स्क्रीनिंग पर बॉयफ्रेंड केएल राहुल के साथ पहुंची थीं। इस तरह से दोनों ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया था। अथिया शेट्टी अक्सर बॉयफ्रेंड केएल राहुल के इंटरनेशनल क्रिकेट टूर पर उनके साथ जाती हैं। ये दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को लेकर पोस्ट शेयर करते रहते हैं।

आखिर क्यों नहीं मानते किम जौंग अपना जन्मदिन, जानिए क्या है सच्चाई

ऋषभ के एक्सीडेंट के बाद ब्लैक ब्यूटी बन दिखाई दी उर्वशी

छूना है आपको भी बुलंदियों की दीवार तो आज से ही शुरू कर दें ये काम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -