सुनील शेट्टी की बेटी के साथ नजर आये केएल राहुल, छुट्टियां मना कर लौट रही थी भारत
सुनील शेट्टी की बेटी के साथ नजर आये केएल राहुल, छुट्टियां मना कर लौट रही थी भारत
Share:

हिंदी सिनेमा के जाने माने कलाकार सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल के बीच अफेयर की खबरों ने इन दिनों खूब जोर पकड़ा हुआ है। हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने अभी हाल ही में सगाई कर ली है । जिसके बाद माना जा रहा है बॉलीवुड और क्रिकेट से जुड़ा एक और कपल अपने रिश्ते को नाम दे सकता है। अथिया अभी तक अपने रिश्ते पर कुछ भी कहने से बचती रही हैं परन्तु दोनों जिस तरह सार्वजनिक जगहों पर साथ देखे जाते रहे हैं उसके बाद कोई भी संदेह नहीं रह जाता है। 

अथिया और केएल राहुल न्य ईयर का जश्न मनाने थाईलैंड पहुंच गए थे । पिछले दिनों मुंबई लौटने पर दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है । अब दोनों की थाईलैंड से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीर में अथिया और केएल राहुल अपने दोस्तों के साथ नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके साथ आकांक्षा रंजन कपूर, अनुष्का रंजन, अभिनेता आदित्य सील और उस्मान सिद्दीकी भी थे। सभी एक साथ न्यू ईयर पर एंजॉय करते नजर आ रहे हैं।

अथिया और केएल राहुल मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट हुए।इसके अलावा  यही नहीं दोनों एक ही कार में बैठकर रवाना हुए। लुक्स की बात करें तो दोनों ने नेवी ब्लू और व्हाइट कलर की कैजुअल ड्रेस पहनी थी।सुनील शेट्टी अपने दोनों बच्चों की लव लाइफ के बारे में क्या सोचते हैं हाल ही में उन्होंने इस पर बात की। बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए सुनील शेट्टी ने कहा कि  'समय बदल गया है। मुझे बच्चों की पसंद पता है। मुझे अहान की गर्लफ्रेंड पसंद है।मुझे उससे भी प्यार है जिसे अथिया देख रही है। मुझे इसमें कोई समस्या नहीं है, माना (सुनील शेट्टी की पत्नी) को भी कोई समस्या नहीं है और वो खुश हैं।'  

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

a well balanced meal of carbs and carbs 

A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty) on

एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट रह चुकी सोफिया हयात ने की ऐसी हरकत, सुनकर उड़ जायेंगे होश

सपना चौधरी ने नए साल पर जमकर लगाए ठुमके, वीडियो हुआ वायरल

सुहाना से तैमूर तक करोड़ो की ड्रेस पहनते हैं स्टार-किड्स, जानिए कीमत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -