श्वेता तिवारी को देखकर अर्जुन बिजलानी ने पूछा सवाल, कहा- कौन सा च्यवनप्राश खाती हो...
श्वेता तिवारी को देखकर अर्जुन बिजलानी ने पूछा सवाल, कहा- कौन सा च्यवनप्राश खाती हो...
Share:

चर्चित टीवी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 की टीम केपटाउन पहुंच गई है। सभी लोग वहां बहुत मस्ती कर रहे हैं। तस्वीरें तथा वीडियो साझा कर रहे हैं। अब श्वेता तिवारी का एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है। अर्जुन बिजलानी ने ये वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में अर्जुन श्वेता से उनकी फिटनेस के पीछे के मंत्र के बारे में पूछ रहे हैं। 
 
वही वीडियो में श्वेता चलती नजर आ रही हैं। अर्जुन कहते हैं आपके च्यवनप्राश का नाम क्या है? इस पर श्वेता बोलती हैं हार्ड वर्क। अर्जुन श्वेता को एब्स दिखाने के लिए भी कहते हैं। श्वेता एब्स फ्लॉन्ट भी करती हैं। श्वेता तथा अर्जुन का ये वीडियो बहुत वायरल हो रहा है। बता दें कि इस बार खतरों के खिलाड़ी में दिव्यांका त्रिपाठी, राहुल वैद्य, श्वेता तिवारी, निक्की तंबोली, अभिनव शुक्ला जैसे स्टार्स हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KHATRON KE KHILADI 11 (@kkk11_updates007)

ध्यान रहे कि बीते दिनों श्वेता तिवारी की ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी बहुत सुर्ख़ियों में रही थी। श्वेता ने बहुत वजन कम किया था। उन्होंने अपनी डायट पर कंट्रोल किया तथा बहुत वर्कआउट किया। सोशल मीडिया पर भी उन्होंने कई बार अपनी वेट लॉस जर्नी के बारे में बात की है। एक पोस्ट में उन्होंने लिखा था- वेट लॉस सरल नहीं है। ये काफी कठीन है। आपको बहुत डेडीकेशन की आवश्यकता होती है। सेल्फ कंट्रोल चाहिए होता है। इन दिनों श्वेता अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं। श्वेता और उनके हस्बैंड अभिनव के बीच काफी मनमुटाव चल रहा है।

पिता की टी-शर्ट पहनकर हिना खान ने शेयर किया वीडियो, फैंस से कही ये बात

वैक्सीन लगवाते समय ओवर एक्टिंग करने वालों पर भड़कीं आशा नेगी

'खतरों के खिलाड़ी 11': अनुष्का संग राहुल वैद्य ने किया रोमांटिक गाने पर डांस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -